साकची गुरुद्धारा मैदान में सिख नौजवान सभा की बैशाखी नाइट 6 अप्रैल को,पंजाब के सूफी गायक कंवर ग्रेवाल प्रस्तुत करेंगे गायकी

सेंट्रल सिख नौजवान सभा की साकची गुरुद्वारा मैदान मे एक प्रेस वार्ता मे सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने जानकारी दी कि 6 अप्रैल को सेंट्रल सिख नौजवान सभा द्वारा साकची गुरुद्वारा मैदान मे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमे पंजाब के सुप्रसिद्ध सूफ़ी गायक कंवर ग्रेवाल अपनी गायकी की प्रस्तुति देंगे,कार्यक्रम मे प्रवेश सिर्फ पास द्वारा होगा जो की निशुल्क उपलब्ध होंगे,सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने जानकारी दी की कार्यक्रम मे प्रवेश सिर्फ पास द्वारा होगा,सभा द्वारा जारी संपर्क नम्बर(7004985606,9031384624)मे संपर्क करके लोग 20 पास ले सकते है,प्रेस वार्ता मे मुख्य रूप से सी जी पी सी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला एवं अमरजीत सिंह ने जानकारी दी कि नौजवान सभा द्वारा किये जा रहे इस कार्यक्रम मे कई सामाजिक,प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है,समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वालो को भी सम्मानित किया जायेगा,साकची गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान निशान सिंह ने नौजवान सभा द्वारा हो रहे कार्यक्रम के लिए उन्हें शुभकामनायें दी एवं कहा कि साकची गुरुद्वारा कमिटी के सहयोग का आश्वासन दिया, नौजवान सभा के महासचिव रणजीत सिंह एवं चेयरमैन दमनप्रीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम मे सिख मार्शल आर्ट गठका एवं पंजाब के प्रसिद्ध लोक नृत्य भाँगड़ा एवं गिद्धा की प्रस्तुति भी बच्चो द्वारा होंगी,कार्यक्रम की भव्यता देखते बनेगी,, कई वर्षो बाद बैशाखी नाईट का आयोजन हो रहा है
प्रेस वार्ता मे मुख्य रूप से सी जी पी सी के प्रधान सरदार भगवान सिंह,चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह,महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला एवं अमरजीत सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह,सुरेंद्र सिंह शिंदे, गुरमीत सिंह वडाला,सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, महासचिव सुखवंत सिंह सुक्कू एवं रणजीत सिंह, चेयरमैन दमनप्रीत सिंह,चंचल भाटिया, प्रेस प्रवक्ता चरणजीत सिंह, झारखण्ड प्रदेश गुरुद्सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे,परविंदर सिंह सोहल,नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सतेंद्र सिंह रोमी,सरदार सतवीर सिंह सोमू,वाईस चेयरमैन सुखविंदर सिंह शाबी, गुरजीन्दर सिंह पिंटू,सात्विन्दर सिंह, मनिंदर सिंह,सुखराज सिंह,सरताज़ सिंह, राजवीर भाटिया,अमनजोत सिंह,आदि उपस्थित रहे

Share this News...