जगन्नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम) : जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायल में एक महिला व एक पुरुष शामिल है। जबकि मृत्तक में एक महिला लगभग 25 वर्ष तथा दूसरी महिला उम्र लगभग 55 वर्षऔर एक लगभग 10 वर्षीय बच्ची शामिल बतायी जा रही है। सूत्रों के अनुसार घटना स्थल पर दो महिला की मौत हो गई जबकि बच्ची को गम्भीर हालत में हाटगम्हरिया हॉस्पीटल लाया गया था बताया जा रहा की ऊसकी मौत हो गई है। यहां से घायलों को चाईबासा रेफर कर दिया गया। हलांकि अभी अधिकारिक रुप से मृत्तकों की संख्या की पुष्टी नही हो पा रही है। इधर घटना के बाद ट्रेकर का चालक फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब छत्तीसगढ़ से टाटानगर आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अनियंत्रित ड्राइविंग को हादसे का कारण माना जा रहा है। इधर मिली जानकारी के अनुसार दो घायल को सदर से टाटा रेफर किया जा रहा है।
