Cji सूर्यकान्त का इंडिया ब्लॉक के नेताओं से मिलने से इनकार, फिर भी होगा मार्च

चवोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस सहित INDIA ब्लॉक में शामिल अन्य विपक्षी पार्टियां आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगी। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ नाम दिया है। विपक्षी नेता दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड जंक्शन पर जुटेंगे।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को CJI सूर्यकांत से मुलाकात का समय मांगा था, ताकि उन्हें ज्ञापन सौंप सकें। हालांकि, CJI ने मिलने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। CJI से मुलाकात की मांग खारिज होने पर कांग्रेस ने कहा- उनके फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन हम मार्च करेंगे।

विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR पर रोक और बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहा है। साथ ही, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और उनके साथ मारपीट का विरोध भी कर रहा है। विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर जनपथ, मंडी हाउस सहित दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद हैं।

Share this News...