सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी की अर्जी, अखिलेश और तेजस्वी समेत 11 नेता याचिकाकर्ता,कल सुनवाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर की है. इस याचिका में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एक्सरसाइज के जरिए वोटों की कथित चोरी में दखल देने की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह इस याचिका पर कल यानी मंगलवार (13 अक्तूबर 2026) को सुनवाई करेगा.

इस याचिका का दायर करने के लिए कांग्रेस लीडर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ INDIA ब्लॉक के हजारों सपोर्टर्स सुप्रीम कोर्ट तक मार्च में शामिल हुए. हालांकि ओरिजिनल प्लान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को एक मेमोरेंडम देने का था, लेकिन, जब मुख्य न्यायाधीश ने उनसे मिलने से मना कर दिया और उनसे एक लिटिगेटर की तरह कोर्ट जाने को कहा, तो नेताओं ने एक फॉर्मल पिटीशन फाइल करने का फैसला किया. बता दें, राहुल गांधी डेडलाइन शाम 4.30 बजे से पहले सुप्रीम कोर्ट नहीं पहुंच सके, इसलिए उनकी पिटीशन वकील एस प्रसन्ना ने फाइल की.
इंडिया गठबंधन की याचिका में क्या मांग की गई है?

इंडिया गठबंधन की याचिका में मांग की गई है कि SIR की प्रक्रिया पर सुनवाई की जाए. इसके तहत करोड़ों लोगों के नाम हटाने को चुनौती दी गई है. इसके अलावा चुनाव आयोग के कामकाज की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं.

इस याचिका को दाखिल करने वालों में राहुल गांधी प्रमुख हैं और उनका नाम पहला है. इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एम.ए. बेबी, डी. राजा, महुआ माझी, सुप्रिया सुले, ईटी मोहम्मद समीर बशीर के नाम हैं.

वहीं इस मामले में चुनाव आयोग और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को प्रतिवादी बनाया गया है. इंडिया गठबंधन की ओर से याचिका 124 पेज की है. इसमें कोर्ट के सामने दस प्रेयर यानी मांगे रखी गईं हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने आज ही याचिका प्रोसेस करवाने कहा था

इंडिया गठबंधन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केस रजिस्ट्री को कहा है कि वो आज ही याचिका को प्रोसेस कर ले, ताकि कोई भी डिफेक्ट हो तो उसे दूर करने के लिए कहे ताकि ये मामला कल ही कोर्ट में लिस्ट की जा सके. इस मामले की सुनवाई सीजेआई सूर्य कांत की बेंच को करनी है. ⁠गौरतलब है कि CJI ने अपने जवाब में कहा था कि सोमवार शाम तक भी याचिका दाखिल करेंगे तो मंगलवार को उस पर सुनवाई करेंगे.
राहुल गांधी समेत 10 विपक्षी नेताओं को सुप्रीम कोर्ट जाने की अनुमति मिल गई है. अदालत ने इस बात पर सहमति दी है कि ये लोग अपने वकीलों के साथ सुप्रीम कोर्ट परिसर में फाइलिंग काउंटर पर याचिका दाखिल कर सकते हैं. ⁠ये काउंटर हाई सिक्योरिटी क्षेत्र के बाहर है जहां लोग बिना पास के जा सकते हैं. शीर्ष अदालत के सूत्रों का कहना है कि CJI सूर्यकांत ने भी इस पर सहमति जताई है. चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया, फॉर्म 6 में संशोधन जैसे मसलों पर आपत्ति जताने वाली याचिकाएं विपक्ष के नेता दायर कर सकते हैं और अदालत उनकी सुनवाई करेगी. अहम बात यह है कि ये नेता व्यक्तिगत तौर पर फाइलिंग काउंटर तक अपने वकीलों के साथ जा सकेंगे. इससे पहले राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता चीफ जस्टिस से मिलना चाहते थे. उन्होंने व्यक्तिगत मुलाकात से इनकार कर दिया था, लेकिन यह कहा था कि अदालत के दरवाजे सभी के खुले हैं और कभी भी कोई अपनी अर्जी लेकर आ सकता है. उस पर सुनवाई की जाएगी.

Share this News...