लॉकडाउन में फंसे 40 मजदूरों को प्रशासनिक सहयोग से भेजा गया घर, हाता चेकपोस्ट पर की गई भोजन की व्यवस्था

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा किये गए लॉकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों की घर वापसी जारी है। इसी क्रम में आज पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता चेक नाका पर ओड़िशा, बंगाल से आ रहे प्रवासियों को भोजन कराते हुए उनके घर को रवाना किया गया। पलासबनी से पश्चिम सिंहभूम के कुमारडूगी डांगसारी के 39 मजदूर जिसमे महिलाएं और छोटे छोटे बच्चे शामिल थे वे हाता चाईबासा मुख्य पथ पर स्थित हाता चेकपोस्ट पर पहुंचे यहां डयूटी पर तैनात सहायक अवर निरीक्षक अभयानंद शर्मा ने इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार को दी। बीडीओ तुरंत चेकपोस्ट पर पहुंचे और मजदूरों को घर तक भेजने की व्यवस्था प्रशाशनिक स्तर से की। इसी दौरान हाता क्षेत्र के कुछ सामाजिक कार्यकर्ता ने इनके भोजन की भी व्यवस्था की। मजदूरों ने बताया कि वे एनएच के समीप बड़ा बांकी पलासबनी में ईंट भट्ठा में मजदूरी का कार्य करते थे, लॉक डाउन के बाद से उनका काम बंद हो गया जिससे घर जा रहे हैं। घोड़ाबंडा होते हुए वे शंकरदा दामुडीह चौक पहुंचे यहां भी स्थानीय लोगो ने उन्हें काफी सहयोग कर हाता तक भेजा। मजदूरों ने इस सहयोग के लिये ग्रामीणों एवं प्रशासन का आभार जताया। ते हुए अपने घर प्रस्थान किया.

Share this News...