भोजपुरी के लिए 14वां विशाल धरना प्रदर्शन

भोजपुरी के लिए 14वां विशाल धरना प्रदर्शन आगामी 21फरवरी को
—————————————————-
जब तक भोजपुरी को मान्यता नही मिल जाती सरकार से हमारी माँग और आंदोलन जारी रहेगा – राजेश भोजपुरिया
जमशेदपुर, 26 दिसंबर
भोजपुरी के संवैधानिक मान्यता और आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए “भोजपुरी जन जागरण अभियान” के तत्वावधान में राष्ट्र स्तर पर चलाया जा रहा भोजपुरी भाषा मान्यता आंदोलन के तहत आगामी 21फरवरी,2021 अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के दिन रविवार को चौदहवाँ विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर किया जायेगा।
बताते चलें कि भोजपुरी भाषा मान्यता आंदोलन “भोजपुरी जन जागरण अभियान” देश भर मे भोजपुरी को संविधान में शामिल कराने हेतु लगातार संघर्षरत है तथा साहित्य एवं संस्कृति को सहेजने का काम भी कर रहा है। इससे पहले “भोजपुरी जन जागरण अभियान” द्वारा प्रत्येक संसदीय सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन किया जा चुका है और लगातार ज्ञापन और माँग पत्र प्रधानमंत्री,गृहमंत्री और अन्य मंत्री,सांसद लोगों को दिया जा रहा है ।कुछ सांसद और मंत्री समर्थन में आगे भी आये थे परन्तु सरकार अपनी मनसा स्पष्ट नहीं कर पाई ।भोजपुरी आठवीं अनुसूची में होगी बार-बार संसदीय सत्र में आश्वासन दिया गया और अगला तारीख तय कर दिया गया कि बस बस अब अगले संसद सत्र में भोजपुरी आठवीं अनुसूची में होगी।
भोजपुरी जन जागरण अभियान का यह चौदहवाँ धरना बुलाया गया है,इसी को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है।
भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राजेश भोजपुरिया(जमशेदपुर) ने कहा है कि जब तक भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता नही मिल जाती हमारी माँग और आन्दोलन चलता रहेगा।राजेश भोजपुरिया ने अपील किया है कि भोजपुरी के सेवा में लगे सभी संस्था के प्रतिनिधि और सदस्य एक साथ शामिल होकर आवाज बुलंद करें।इस धरना में देश के प्रायः हर प्रांत में रहने वाले भोजपुरी भाषा-भाषियों को शामिल होने के लिये अपील किया गया है,आंदोलन में बढ़चढ़ कर सहयोग और समर्थन दे।
Share this News...