भाजयुमो : अमित को महानगर की कमान

मारवाड़ी समाज ने कहा गर्व की बात
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोचार्् के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रुप में अमित अग्रवाल को मनोनीत किया गया. आज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने जमशेदपुर समेत चार जिलों के युवा अध्यक्षों की घोषणा की. पार्टी के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने अमित अग्रवाल के मनोनयन पर शुभकामनाएं दी. उन्होंने विश्वास जताया कि अमित अग्रवाल के नेतृत्व में युवा शक्ति संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान को बखूबी निभाएगा. वहीं अमित अग्रवाल ने उन्हें मिले दायित्व पर प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया. अमित ने अपना राजनीतिक जीवन साकची मंडल के बूथ अध्यक्ष से प्रारंभ किया. भाजपा साकची मंडल में मंत्री और भाजयुमो जमशेदपुर महानगर में जिला कोषाध्य्क्ष का दायित्व निभा चुका है.
अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष अमित अग्रवाल को भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर गुरूवार की संध्या पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाडी सम्मेलन के अध्यक्ष अशोक मोदी, उपाध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री अरुण गुप्ता एवं कार्यकरणी सदस्य सुरेश कांवटिया ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया एवं बधाई दी। पहली बार मारवा?ी समाज के युवा को अध्यक्ष बनाये जाने पर मारवाडी सम्मेलन के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के प्रति आभार प्रकट किया हैं। उन्होंने कहा कि यह मारवाड़ी समाज के लिए गर्व की बात है।

Share this News...