डायन प्रथा के खात्मा को कई छुटनी को करना होगा प्रयास

महिला दिवस पर गृहस्वामिनी व सवेरा ने दिया सम्मान
जमशेदपुर : इंटरनेशनल ई मैगजीन गृहस्वामिनी और सामाजिक संस्था ‘सवेरा-एक नई उम्मीद’ के संयुक्त तत्वावधान में पद्मश्री छुटनी महतो का सम्मान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित उनके गांव जाकर किया गया. गृहस्वामिनी की संपादक और ‘सवेरा’ की संस्थापक अर्पणा संत सिंह ने कहा महिला सशक्तिकरण की जीवंत रूप है छुटनी महतो, जो कभी पीडिता थी अब वो संरक्षिका बन गई हैं. समाज सेविका पुर्वी घोष ने कहा कि छूटनी का जीवन संघर्षों से भरा जीवन रहा है. उन्हें मिला पद्मश्री उन संघर्षों का पुस्कार है. सवेरा की संस्थापक सदस्य खुशबू सिंह और रीता रॉय ने पुष्प गुच्छ देकर छूटनी को सम्मानित किया.
मौके पर छुटनी महतो ने कहा आप लोगों को भी छुटनी की ताकत बनना होगा. एक छुटनी से नही बल्कि कई छुटनी के संघर्ष से ही डायन प्रथा जैसी कुरीति और अंधविश्वास का खात्मा हो सकता है.

Share this News...