झारखंड में मंगलवार से खुलेंगी दुकानें, उद्योग

रांची 18 मई इएमएस :- झारखंड में कल से आर्थिक गतिविधियां सा्मान्य हो जाएंगी। झारखंड सरकार ने लॉक डाउन चार में दुकानों खोलने की अनुमति दे दी है। इसके अलावे औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को छूट प्रदान की गयी है। निर्माण कार्य भी होंगे। गोदाम एवं वोयरहाउस भी खुलेंगे। हार्डवेयर, किताब की दुकान,स्टेशनरी ,कंस्ट्रक्सरन संबंधि दुकानों के साथ साथ इलेक्ट्रानिक टीवी, एसी, फ्रीज, मोबाइल, घड़ी की दुकाने खुलेंगी। सभी निजी कार्यालयों को खोलने की अनुमति दी गयी है।शराब की भी दुकानें खुलेंगे। इंटर स्टेट एवं इंटर जिला टैक्सी की अनुमति दी गयी है।

Share this News...