जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा हरी झंडी दिखाकर 11 बस पड़ोसी राज्य ओड़िशा किया गया रवाना

*सूबे के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ओड़िशा राज्य में फंसे झारखंड के श्रमिक/नागरिक को बसों के माध्यम से लाया जाएगा चाईबासा स्थित रिसीविंग सेंटर*

*पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के द्वारा पूर्व में 24 बस के द्वारा इस जिले के 640 तथा झारखंड राज्य के अन्य जिलों के 153 व्यक्तियों को लाया गया है वापस*
==========================
झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा प्राप्त निर्देश कि झारखंड राज्य के अंदर किसी भी श्रमिक बंधु चाहे वो झारखंड राज्य के हो या झारखंड राज्य के बाहर के हों, उन्हें संबंधित जिला प्रशासन के द्वारा पैदल यात्रा करने नहीं दिया जाएगा तथा उनके लिए वापस उनके जिले तक पहुंचाने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना है के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त श्री अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक श्री इंद्रजीत माहथा के के द्वारा जिले के निकटवर्ती ओड़िशा राज्य में झारखंड के फंसे श्रमिक/नागरिक को वापस लाने हेतु 11 बसों को मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित आईटीआई मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी -सह- जिला परिवहन पदाधिकारी श्री परितोष कुमार ठाकुर, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अमर कुमार पांडे, मोटरयान निरीक्षक श्री अरुण कुमार झा, जिला नजारत प्रभारी श्री रवि कुमार उपस्थित रहे।

इस संबंध में उपायुक्त के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला से विशेषकर पड़ोसी ओडिशा राज्य में झारखंड राज्य के फंसे श्रमिक बंधुओं को वापस झारखंड राज्य लाने हेतु 24 वर्ष पूर्व में रवाना किया गया है जिसके माध्यम से पश्चिमी सिंहभूम जिले के 640 श्रमिक को वापस लाया गया है तथा राज्य के दूसरे जिले यथा पलामू, गढ़वा, लातेहार आदि के 153 श्रमिक को बंधु जो यहां रिसीविंग सेंटर पर आए थे उन्हें भी उनके जिले के उपायुक्त से वार्ता कर उनके गृह जिला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पड़ोसी राज्य के क्योंझर जिला के उपायुक्त से भी वार्ता हुई है और ओडिशा राज्य के श्रम आयुक्त से सूचना प्राप्त हुई है कि झारखंड राज्य के श्रमिक अन्य जिलों में फंसे हुए हैं तथा पैदल यात्रा करने का प्रयास भी कर रहे हैं।

उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि सूबे के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार तथा जिला कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचना के आलोक में प्राथमिकता के तौर पर ऐसे श्रमिकों को वापस लाने हेतु ओड़िशा राज्य के कटक जिले हेतु 4 बस, मयूरभंज जिले के लिए 3 बस, पूरी जिले के लिए 3 वर्ष तथा जाजपुर जिले के लिए 01 बस चाईबासा स्थित आईटीआई मैदान से रवाना किया गया है तथा वापस आने के उपरांत मेडिकल स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें उनके संबंधित जिले में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आगे प्राप्त सूचना पर और भी बसें भेजी जाएगी।
=================
*कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर:*
————————————————–
*डिस्ट्रिक्ट कॉल सेंटर- 1950 / 8986607626*
————————————————–
*कंट्रोल रूम, CHC- 7479411489*
————————————————–
*झारखंड टोल फ्री नंबर- 104*
————————————————–
*राज्य कॉल सेंटर- 181 / (0651)2261368 / 9955837428*
————————————————–
*रांची, रिम्स कॉल सेंटर- (0651)2542700*
————————————————–

Share this News...