दिनेश जेना हैं चेयरमैन के प्रबल दावेदार, *नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं लड़ाई* छात्र जीवन से सेवा भाव से कर रहे हैं काम

रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर।
दिनेश जेना आगामी अप्रेल माह में होने वाले नगर पर्षद चुनाव में चेयरमेन पद के लिए प्रबल दावेदार हैं। दिनेश जेना ने पिछले कई वर्षेा से नगर पर्षद में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागार किया है। वे खुद भी वार्ड पार्षद हैं और यह उनका वार्ड पार्षद के रूप में दुसरा कार्यकाल है। श्री जेना छात्र जीवन से ही सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं। जवाहरलाल महाविद्यालय में हर छोटी बड़ी समस्या में इनको छात्रों द्वारा याद किया जाता है। श्री जेना ने कॉलेज लाइफ से ही सेवा भावना को आत्मसात् किया है। वर्तमान समय में ये झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य हैं। झामुमो की वर्ग संगठन इकाई *बुद्दिजीवी मोर्चा* के जिला सचिव के पद पर आसीन है। पेशे से वकील दिनेश जेना राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चहेते माने जाते है।

Share this News...