टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में हंगामा, धक्का मुक्की

जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन के इतिहास में एक और काला दिन जुड़ गया, जब अध्यक्ष संजीव चौधरी  व महामंत्री सतीश सिंह समर्थक आपस में ही उलझ गए। माना जा रहा है कि अध्यक्ष और महामंत्री आपस में ग्रेड रिवीजन में हुए कर्मचारियों को नफा नुकसान को लेकर आपस में जिम्मेदारी से बचने के लिए उनके समर्थक आपस में उलझे।स्थिति यहां तक पहुंच गई की दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच धक्का मुखी की स्थिति बन गई।
सोमवार की सुबह टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग सुबह करीब 9:00 बजे से माइकल जान ऑडिटोरियम में बुलाई गई थी। जिसमें श्रद्धांजलि सभा, पिछली कमिटी मीटिंग के मिनट्स और 4 महीने का अकाउंट्स पास करने के लिए बैठक थी। बताया जाता है कि इस प्रक्रिया के बाद टाटा स्टील में कर्मचारियों के हुए ग्रेड रिवीजन में बंचिंग और नॉन बंचिंग में का मामला इन दोनों चल रहा। बताया जाता है कि अध्यक्ष समर्थक बंचिंग का समर्थन कर रहे जबकि महामंत्री समर्थक ग्रेड रिवीजन में इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपसी तनातनी की स्थिति बन गई। जमकर हंगामा होने लगा इसके बाद आपस में धक्का मुक्की की स्थिति भी बन गई। वहीं यूनियन के कुछ ऐसी कमेटी मेंबर भी हैं जो अध्यक्ष व महामंत्री दोनों से दूरी बनाए हुए हैं उनका कहना है कि यूनियन के सभी पदाधिकारी आने वाले चुनाव में अपना क्लीन स्वीप करने के लिए आपस में उलझकर कर्मचारियों को दिशा भ्रमित कर रहे हैं।

Share this News...