एक्जिट पोल के बाद झामुमो गदगद,भाजपा का भी जीत का दावा

रांची, 21 दिसंबर झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। एग्जिट पोल के नतीजे से उत्साहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और विपक्षी महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन ने इस बार सत्?ता परिवर्तन की बात करते हुए महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। इधर भाजपा की ओर से 65 प्लस के लक्ष्?य को हासिल करने की बात की जा रही है। आजसू ने इस बार की सरकार में बड़ी भूमिका में रहने का दावा किया है। एग्जिट पोल के आंकड़ों पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेसनीत गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता ने सरकार के आक्रोश के खिलाफ वोट दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्?वर उरांव ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे से बढ़कर रिजल्ट आएगा। उरांव ने लोहरदगा सीट से अपनी जीत के भी दावे किए।

रघुवर और हेमंत के जीत के दावे
23 दिसंबर को विकास के नाम पर स्पष्ट जनादेश मिलेगा। पांच वर्ष विकास के कार्य हुए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 की तुलना में प्रचंड बहुमत मिला था। पांच वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने विकास किया। जहां तक नागरिकता संशोधन कानून की बात है, तो इससे देश व झारखंड के मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। 2019 में भी राजनीति पंडित व मीडिया ने एग्जिट पोल में भाजपा को कम आंका था, लेकिन हम प्रचंड बहुमत से आए। गरीब आदिवासियों के लिए सड़क, पानी, बिजली दिया। हरियाणा व महाराष्ट्र का मुद्दा अलग था। हरियाणा में जाट व महाराष्ट्र में किसान आंदोलन हुआ था। झारखंड में विकास के नाम पर वोट मिला है। रघुवर दास, मुख्यमंत्री, झारखंड।
अभी परिणाम आना बाकी है। मुझे पूरा भरोसा है कि हरियाणा व महाराष्ट्र में जो ट्रेलर दिखा है, उसका झारखंड पूरा करेगा। मैं सकारात्मक मुद्दों के साथ जनता के बीच गया था। जहां भी गया, जनता की भीड़ यह बता गई कि पांच साल की पूर्ण बहुमत की सरकार से लोग उब चुके हैं। क्षेत्रीय मुद्दे निश्चित रूप से मायने रखते हैं और उसे वर्तमान सरकार ने तवज्जो नहीं दी। – हेमंत सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष, झामुमो।
एक्जिट पोल तो अनुमान पर होता है। वास्तविकता 23 दिसंबर को सामने आएगी। पांचवें चरण के मतदान के बाद मतदाताओं में जो उत्साह और समर्थन का वातावरण दिखा, उससे साफ हो गया है कि आजसू पार्टी बड़ी पार्र्टी बनकर उभरेगी। राज्य के सभी हिस्सों में आजसू पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ती नजर आई है। हर वर्ग, धर्म, समुदाय के लोगों का पार्टी को समर्थन मिला है। पार्टी जिन संकल्पों को लेकर चुनाव में उतरी थी, उसे मतदाताओं ने आगे बढ़कर स्वीकार कर पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। 23 दिसंबर को नतीजे आने के साथ ही राज्य का राजनीतिक परिदृश्य बदलेगा।- सुदेश महतो, केंद्रीय अध्यक्ष, आजसू।
एग्जिट पोल के आंकड़ों पर न जाइए, सरकार भाजपा की ही बनेगी। लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल के आंकड़े सच्चाई से कितने दूर थे, याद रखिये। झारखंड की विकास पसंद जनता अब कोई गलती नहीं करनेवाली। -महेश पोद्दार, राज्स सभा सदस्?य।

भाजपा का दावा, अपने बूते बनाएंगे सरकार
एक्जिट पोल की रिपोर्ट भले ही रुझान को भाजपा के पक्ष में न बता रही है, लेकिन पार्टी को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। शुक्रवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में महामंत्री दीपक प्रकाश ने दावा किया कि भाजपा झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कहा, पांचवें चरण का चुनाव खत्म होने के बाद यह स्पष्ट दिखा कि मतदाताओं का रुझान स्थिर, मजबूत और निर्णय लेने वाली सरकार के साथ है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि पूरे झारखंड में भाजपा दिखाई दी। जबकि, अन्य दल बिखरे हुए दिखे। साफ संकेत है कि भाजपा से मुकाबला किसी और दल के बस की बात नहीं है। दीपक प्रकाश ने कहा कि संताल में झामुमो के प्रति जनता का जबरदस्त आक्रोश नजर आया। उन्होंने कहा कि संताल के भोगनाडीह जैसे इलाके जहां कनेक्टिविटी नहीं है, वहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे तो अपेक्षा से अधिक भीड़ उमड़ी। यह साफ हो गया कि संताल अब भाजपा का गढ़ है। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल, तारिक इमरान, मीडिया टीम के सदस्य योगेंद्र प्रताप, संजय पोद्दार, डॉक्टर मनोज व ललित ओझा मौजूद थे।
भाजपा की प्रतिक्रिया

लोकसभा चुनाव में भी अधिकतर एक्जिट पोल में भाजपा की सीटों की संख्या 5-6 बताई गई थीं, जबकि भाजपा 12 सीटों पर जीती। हमें पूर्ण विश्वास है कि रघुवर दास के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनेगी और हम विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे। प्रतुल शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा।

यहां पढ़ें किसने क्या कहा

लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए सभी मतदाताओं का हृदय से आभार। आपके वोट ने लोकतंत्र को और मजबूत किया है। पांच चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों सहित पूरी टीम को साधुवाद। रघुवर दास, मुख्?यमंत्री झारखंड।

झारखंड के चुनावी महापर्व में भाग लेने के लिए सभी को मेरा धन्यवाद। बदलाव के इस महासमर में मुझे 182 सभाओं के माध्यम से आप से जुडऩे का अवसर मिला। इस बदलाव में अपना तन-मन-धन लगाने के लिए झामुमो परिवार के कार्यकर्ताओं को भी मेरा अनेक-अनेक धन्यवाद। हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे। हेमंत सोरेन, कार्यकारी अध्?यक्ष, झामुमो

कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने एग्जिट पोल के साथ सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि कांग्रेस, झामुमो और राजद का महागठबंधन करीब 50 सीटें जीतेगा। झारखंड में हेमंत सोरेन की अगुआई में गठबंधन की मजबूत सरकार बनेगी।
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस चुनाव में हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीटों से हारेंगे। इस चुनाव के साथ ही झामुमो की राजनीतिक यात्रा पर पूर्ण विराम लग जाएगा।

Share this News...