छात्रा से दुष्कर्म कर उसे ङ्क्षजदा जलाने वाले को फांसी की सजा

रांची ,21 दिसंबर (ईएमएस) : सीबीआई की विशेष अदालत ने बूटी बस्ती में बीटेक छात्रा की दुष्कर्म के बाद ङ्क्षजदा जलाकर हत्या करने के मामले में शनिवार को राहुल राज उर्फ रॉकी राज को फांसी की सजा सुनाई। जज एके मिश्र की कोर्ट ने राहुल को शुक्रवार को इस मामले में दोषी माना था। सीबीआई के वकील राकेश प्रसाद ने 25 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच 30 गवाहोंं के बयान दर्ज कराए। दोनों पक्षों की बहस महज दो दिन 13-18 दिसंबर को पूरी कर दी गई।
क्या है मामला
बूटी बस्ती में 15 दिसंबर 2016 की रात बीटेक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसे ङ्क्षजदा जलाकर मार दिया गया था। दोषी ने छात्रा के चेहरे पर मोबिल ऑयल डालकर आग लगा दी थी। पुलिस और सीआईडी की जांच में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ था। इसके बाद 28 मार्च 2018 को इस मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी। दोषी राहुल को 22 जून 2019 को रांची के सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया था। पूछताछ में घटना की परत खुली।
पटना में दुष्कर्म के कई मामले दर्ज
सीबीआई ने जांच में पाया कि घटना से दो-तीन माह पहले दुर्गा मंदिर के कमरे में राहुल नाम का व्यक्ति ठहरा था, जो कि इस वारदात के बाद से लापता है। टीम को मंदिर के पास रहने वाले युवक बंटी से राहुल के बारे में सुराग मिला। इसके बाद टीम राहुल के गांव धूलगांव पहुंची। आरोपी के माता-पिता के डीएनए सैंपल लिए गए, उन्हें पीडि़त के शव से मिले डीएनए सैंपल से मिलाया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीबीआई ने आरोपी को लखनऊ जेल से हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि वह दुष्कर्म का आदतन अपराधी है। उस पर पटना में दुष्कर्म के कई मामले दर्ज हैं। वह लखनऊ में भी दुष्कर्म मामले में ही जेल में था।
आरोपी रात में ऑटो चलाता था, जानता था छात्रा अकेली रहती थी
आरोपी राहुल नालंदा के घुरा गांव का रहने वाला है। सितंबर 2016 में राहुल नालंदा से भागकर बूटी बस्ती पहुंचा था। उसने पीडि़त के घर के पास स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में एक कमरा किराए पर लिया था। राहुल रात में ऑटो चलाता था। वह बूटी बस्ती में रहने के दौरान वहां की लड़कियों पर नजर रखता था। घटना वाले दिन राहुल ने मृतक छात्रा को अकेला पाया। वह उसके घर में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले राहुल ने रात 10 बजे ही अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था, जो अगले दिन 10 बजे तक बंद था।

Share this News...