झारखंड में भाजपा को झटका, बन सकती है झामुमो- कांग्रेस गठबंधन की सरकार

नई दिल्ली/रांची, 20 दिसंबर झारखंड में 81 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को पांच चरणों के मतदान संपन्न हो गए। एक्जिट पोल के अनुसार यहां पर भाजपा सरकार का झटका लग सकता है। यहां पर कांग्रेस और जेएमएम की सरकार बन सकती है। इंडिया टुडे और एक्सिस माइ इंडिया के एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन को 38 से 50 सीटें मिल सकती है।एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, जेवीएम को 2-4, ्रआजसू को 3-5 और अन्य को 4-7 सीटें मिल सकती हैं। उधर, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भरोसा जताया है कि उनकी पार्टी राज्य में 65 सीटें जीतेगी।गौरतलब है कि 23 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

त्रिशंकु विधानसभा के आसार

आईएनएस-सी वोटर और एबीपी एक्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में भाजपा को झटका लग सकता है। यहां पर भाजपा को 28 से 36 सीटें मिल सकती हैं। वहीं जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन भी बहुमत से दूर नजर आ रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को 81 सदस्यीय विधानसभा में 31-39 सीटें मिलने का अनुमान है।
गठबंधन सरकार का अनुमान

उधर, टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में भाजपा को 28 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन को 44 सीटें मिलने का अनुमान है।
क्या थे 2014 में झारखंड विधानसभा के नतीजे

गौरतलब है कि झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा 31.3 फीसदी वोट के साथ 37 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) 3.7 फीसदी वोट के साथ 5 सीटें जीती थी। वहीं, जेएमएम 20.4 फीसदी वोट के साथ 19 सीटें, कांग्रेस 10.5 फीसदी वोट के साथ 6 सीटें और जेवीएम 10 फीसदी वोट के साथ 8 सीटें जीती थीं। हालांकि चुनाव के बाद जेवीएम के 6 विधायकों ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके अलावा 6 सीटें अन्य को मिली थीं।
झारखंड में 16 विधानसभा क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को मतदान के पांचवें और अंतिम चरण में पांच बजे तक 68.99 फीसद मतदान हुआ। राज्य के संथाल परगना क्षेत्र में स्थित 16 सीटों के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इस चुनाव में कुल मिलाकर 237 उम्मीदवार हैं, जिनमें 29 महिला उम्मीदवार हैं, जिनके भाग्य का फैसला 40,05,287 मतदाताओं ने ईवीएम में बंद कर दिया। पांचवें और अंतिम चरण में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का ग? माने जाने वाले संथाल परगना क्षेत्र के 6 जिलों की 16 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया. हेमंत सोरेन, डॉ लुईस मरांडी, प्रदीप यादव और रणधीर कुमार सिंह जैसे दिग्गज नेता और मंत्री समेत 236 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में लॉक हो गयी. अब सबकी नजरें 23 दिसंबर पर टिकी हैं, जिस दिन चुनाव परिणाम आयेंगे और मालूम होगा कि इस बार किसकी सरकार बनेगी. रघुवर बरकरार रहेंगे या विरोधी दलों की सरकार अस्तित्व में आयेगी.
जामताड़ा जिला में सबसे ज्यादा 76.22 फीसदी वोटिंग हुई, तो सबसे कम 68.43 फीसदी वोटिंग गोड्डा में हुई. शाम पांच बजे तक साहेबगंज में 69.43 फीसदी, पाकुड़ में 74.07, दुमका में 67.03, जामता?ा में 76.22, देवघर में 75.97 और गोड्डा में 68.43 फीसदी मतदान हुआ.

Share this News...