सोनुवा व चक्रधरपुर स्टेशनों के बीच ट्रेन से कटकर दो की मौत

 

चक्रधरपुर। रविवार देर रात चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुवा व चक्रधरपुर के बीच ट्रेन से कटने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पहली घटना सोनुवा स्टेशन प्लांट फार्म संख्या एक की है। जबकि, दूसरी घटना लोटापहाड़ व चक्रधरपुर स्टेशन को बीच बुड़ीगोड़ा गांव समीप रेल फाटक की है। पहली घटना में सोनुवा स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक पर अप लाइन में जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेन से कटने से व्यक्ति का शरीर कई भागों में बंट गया। जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। सूचना मिलने पर चक्रधरपुर आरपीएफ ने सोमवार सुबह शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

वहीं, दूसरी घटना में चक्रधरपुर व लोटापहाड़ स्टेशन के बीच बुड़ीगोड़ा गांव के पास स्थित रेल फाटक के पास अप लाइन पोल संख्या 317/21-27 में अप लाइन में गुजरी रही ट्रेन संख्या 20972 शालीमार उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से कटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को चक्रधरपुर पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनो के शव क्षत-विक्षत होने के कारण शवों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है।

Share this News...