10 लाख के इनामी सालुका कायम सहित चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पश्चिमी सिंहभूम जिला नक्सल मुक्त घोषित

 

चाईबासा। पुलिस लाइन मैदान चाईबासा में मंगलवार को डीआईजी कोल्हन अनुरंजन किस्पोट्टा, डीआईजी सीआरपीएफ के समक्ष चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिसमें तीन महिला नक्सली शामिल है। सभी आत्म समर्पण करने वाले नक्सली पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं। नक्सली सालुका कायम जोनल कमेटी के सदस्य 10 लाख का इनामी है। कोदोमुनि कोड़ा पर एक लाख का इनाम रखा गया था। पिंकी पूर्ति एवं अनीता तामसोय दस्ता सदस्य हैं। उनके पास से एक इंसान राइफल, एक-एक-47 राइफल एवं काफी संख्या में कारतूस आदि बरामद किया गया है। इस अवसर पर एसपी चाईबासा, सरायकेला- खरसावां, सीआरपीएफ बटालियनों के कमांडेंट एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this News...