पश्चिम अफ्रीका के खिलाड़ियों ने मुरुगडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता में लिया भाग

खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से धन व प्रसिद्धि मिलता है : हरेलाल महतो

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत निमडीह प्रखंड के नेताजी क्लब मुरुगडीह द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीम भाग लिया। प्रतियोगिता में पश्चिम अफ्रीका के खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीम भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता का आनंद लेने के लिए झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के खेलप्रेमियों की सैलाब उमड़ा। पश्चिमी अफ्रीका अंतर्गत रिपब्लिक बाईफ्रा देश के खिलाड़ी छिबॉय इमानुएल और एबुका _ बी एस स्पोर्टिंग डांगा, जमशेदपुर के तरफ से प्रतियोगता में खेला। इस महाकुंभ में विदेशी खिलाड़ियों का खेल देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित दिखे। खिलाड़ी छिबॉय इमानुएल ने भारत के संबंध में कहा कि “इंडिया इज ग्रेट” और “दलमा फॉरेस्ट इज ब्यूटीफुल” ।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि खेल का मानव जीवन में काफी महत्व है, क्योंकि यह मनुष्य के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक होता है। प्राचीन काल से ही लोग मनोरंजन के लिए तरह-तरह के खेल खेला करते थे। खेल हमारे शिक्षा का ही एक अंग हैं । नियमित रूप से कोई खेल खेलने से मन प्रसन्न रहता है तथा शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहता है। खेल भेदभाव मिटाकर सच्ची एकता का निर्माण करते हैं। खेलों से परस्पर सम्मान और स्नेह का भाव भी बढ़ता है। इस तरह खेल हमें गुणवान और चरित्रवान बनाते हैं। खेल हमें सच्चा मनुष्य बनाकर हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करती है। प्रतियोगिता के विजेता टीम को क्लब द्वारा डेढ़ लाख रूपये, उप विजेता टीम को एक लाख बीस हजार रूपये व तृतीय – चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले टीम को 60 – 60 हजार रूपये दिया गया। इस अवसर पर जिप सदस्य असित सिंह पात्र, पूर्व विधायक स्व0 साधुचरण महतो के पत्नी सारथी महतो, ग्राम प्रधान महासंघ झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष वैधनाथ महतो, ग्राम प्रधान विभुति भुषण महतो, आजसू के प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर सिंह, देवेन माझी आदि उपस्थित थे

Share this News...