यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट जारी: , इशिता किशोर टॉपर,जमशेदपुर के मनीष भारद्वाज को 114वां रैंक ,टॉप 4 में सिर्फ लड़कियां

 

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां ही रहीं।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली इशिता  किशोर ने एग्जाम टॉप किया है।बिहार की गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान पाकर इतिहास रचा है. टॉपर गरिमा मूलरुप से बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली है.गरिमा लोहिया ने दसवीं तक की शिक्षा बक्सर से की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए बनारस और फिर दिल्ली चली गईं थी। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है।

, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।टॉप 10 में बिहार के दो अभ्यर्थी ने जगह बनाई है.
जमशेदपुर विजया गार्डन निवासी मनीष भारद्वाज को 114वां रैंक मिला है।


फाइनल रिजल्?ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 इडब्लूएस 263 ओबीसी, 154 एससी और 72 एसटी कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्?ट भी तैयार की गई है। ढ्ढ्रस् पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्?ट हुए हैं।

सिलेक्ट किए गए टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट
1. इशिता किशोर
2. गरिमा लोहिया
3. उमा हरति एन
4. स्मृति मिश्रा
5. मयूर हजारिका
6. गहना नव्या जेम्स
7. वसीम अहमद
8. अनिरुद्ध यादव
9. कनिका गोयल
10. राहुल श्रीवास्तव

जमशेदपुर के 296 विजया गार्डेन निवासी मनीष भारद्वाज ने आईएएस परीक्षा में 114वां रैंक हासिल किया है द्य मनीष के पिताजी लक्ष्मण सिंह टाटा स्टील वाटर वर्क्स फिर जुस्को वाटर वर्क्स विभाग के कर्मचारी रहे हैं और सीनियर फोरमेन के पद से अवकाश ग्रहण किए हैं . मां कांति सिन्हा बागुनहातु मिडिल स्कूल की प्रधानाध्यापिका रह चुकी हैं द्य वो साथ साथ झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की साकची इकाई की महासचिव रही हैं और समाजसेवा से भी जुड़ी रही हैं . लम्बे समय तक यह परिवार साकची में रहा है द्य बेटे की इस अप्रत्यशित सफलता पर पूरा परिवार खुशी से लवरेज है द्य वहीं झारखंड क्षत्रिय संघ, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सहित समाज के अन्य संगठनों ने भी मनीष भारद्वाज की इस अनमोल उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है .
मनीष ने यह सफलता चौथे प्रयास में हासिल की है .
बिष्टुपुर के सैंटमेरी और डीएवी से पढाई करने वाले मनीष भारद्वाज का इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग करने के बाद सुनहरा एकेडमिक बैकग्राउंड रहा है और वर्तमान में वो बिहार बेगुसराय के डीसीएलआर पद पर सेवारत हैं .

Share this News...