देवघर: देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत देवघर पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया. इस दौरान डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया. एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सीजेआई सीधे बैधनाथ धाम मंदिर में पूजा करने पहुंचे.
देवघर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पूजा करने के बाद सीजेआई मंदिर से सीधे न्यायिक प्राधिकरण के जागरूकता कार्यक्रम में शमिल होंगे. इस बीच पूरे देवघर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. देवघर में कार्यक्रम संपन्न करने के बाद वे सीधे रांची के लिए रवाना होंगे. उस दौरान जिले के प्रधान न्यायाधीश कौशल किशोर झा, डीसी सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, डीआईजी अंबर लकड़ा के साथ कई न्यायिक पदाधिकारी मौजूद हैं.
कार्यक्रम को लेकर विशेष प्रोटोकॉल
CJI के कोर्ट परिसर में निर्धारित कार्यक्रम को लेकर विशेष प्रोटोकॉल तैयार किया है. प्रशासन की ओर से साफ निर्देश है कि केवल उन्हीं लोगों को कोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी, जिन्हें जिला प्रशासन की तरफ से अधिकृत किया गया है.
मुख्य न्यायाधीश का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, CJI न्यायिक व्यवस्था और उसके महत्व पर अपने विचार रखेंगे. इसके बाद मुख्य न्यायाधीश को सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी. CJI देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे रांची जाएंगे.
