Dhanbad Topchanchi Lake: लापता व्यापारी खंडेलवाल का शव मिला

Dhanbad,20 feb. व्यवसायी पवन खंडेलवाल का शव रविवार की सुबह तोपचांची झील में तैरता हुआ मिला। वह शनिवार दोपहर में यह कह कर घर से बाहर निकले थे कि काम के सिलसिले में जा रहे हैं। रात तक लाैट आएंगे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर स्वजनों ने तलाश शुरू की। पवन के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे स्वजनों को रविवार सुबह तोपचांची झील में शव मिलने की सूचना मिली। संयोग से रविवार को पवन की शादी की सालगिरह है। इस दिन घर में माैत की खबर पहुंची। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।
केंदुआ निवासी पवन खंडेलवाल धनबाद शहर के रे टॉकीज के पास स्वादिष्ट होटल का संचालन करता था। वह शनिवार दोपहर घर से निकला था। तोपचांची झील में रविवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया। शव को झील के पानी के ऊपर तैरते हुए ग्रामीणों ने सुबह-सुबह देखा जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच शव को झील से निकलकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। झील के किनारे मृतक पवन की बाइक खड़ी थी। बाइक के नम्बर के आधार पर उनकी पहचान हो पाई। पुलिस की सूचना पर तोपचांची पहुचे स्वजनों ने बताया कि शनिवार को 1 बजे पवन घर से मोटरसाइकिल से निकला था जिसके बाद वह घर नही लौटा। घर वाले उसकी खोज कर रहे थे। पवन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मां-पिता की तबीयत खराब रहती थी। वह अपने पीछे मां-पिता, पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पवन खंडेलवाल ने आत्महत्या की है या कुछ और मामला है।

Share this News...