कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को जमानत मिल गई है। आज सुनवाई के दौरान दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने पहले फैसला को सुरक्षित रख लिया था। क्योंकि दिल्ली पुलिस ने 3 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी।
आशुतोष और सौरव को दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को हिरासत में लिया था. दोनों पर आरोप है कि वे जंतर-मंतर पर लगे बैरिकेड्स फांदकर अंदर घुस गए थे. 14 अक्टूबर को उन्हें पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ा दी थी.
दोनों की हिरासत बुधवार को खत्म हो रही थी. उन्हें बुधवार दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. दोनों का रिलीज ऑर्डर भी आ गया है.
