टाटा स्टील में ग्रेड रिवीजन समझौता थोड़ी देर में , टीडब्ल्यूयू नेतृत्व बाजीगर बनता है या सौदागर तय करेगा समझौता

जमशेदपुर। टाटा स्टील कर्मचारियों का करीब 18 महीने से लंबित ग्रेड रिवीजन समझौता पर आज फैसला होना तय है। सूत्र बताते हैं कि शाम चार बजे ग्रेड रिवीजन समझौता टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व के बीच होने जा रहा। इसके बाद एस एन टी आई के ऑडिटोरियम में कमेटी मीटिंग होगी। चर्चा यह है कि ग्रेड रिवीजन समझौता होने के बाद पदाधिकारियो के स्वागत के लिए ढोल नगाड़े, आतिशबाजी की तैयारी कर ली गई है, हालांकि कर्मचारियों के बीच अभी यह सस्पेंस बना हुआ है कि मीडिया में जिस तरह से कर्मचारियों को मिलने वाले एमजीबी, डीए परपॉइंट, फिक्स डीए के आंकड़े कल शाम से घूम रहे हैं क्या सचमुच में वही समझौता होने जा रहा है या इसमें कुछ खास जुड़ने जा रहा है। हालांकि चर्चा यह भी है कि यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी खुद अपने बलबूते बेहतर ग्रेड रिवीजन करने के प्रयास में हैं। उनका आज सुबह तक की यह प्रयास है कि कर्मचारियों को मिलने वाले एमजीबी, डी ए परपॉइंट के आंकड़े में बढ़ोतरी हो। अब इसमें वह कहां तक कामयाब हो पाते हैं कंपनी प्रबंधन को अपनी बातों में किस तरह से बारगेनिंग क्षमता का परिचय देकर ग्रेड रिवीजन को और बेहतर कर पाते हैं। टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व के लिए यह चुनौती है कि बेहतर ग्रेड डिवीजन हो। यदि कर्मचारियों के डीए परपॉइंट में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होती है तो शायद उनमें मायूसी छाएगी। क्योंकि पिछले 17 वर्षों से उन्हें यही राशि मिल रही है और अब सात वर्षों के लिए ग्रेड रिवीजन समझौता होने जा रहा है । ऐसे में उन्हें 24 वर्षों तक₹ 3 रुपए परपॉइंट की दर से डीए का संतोष करना होगा। यदि इस राशि में बढ़ोतरी होती है तो खासकर यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी व उनकी टीम के लिए बड़ी शाबाशी होगी।
——-
यूनियन पदाधिकारियों को तीन बजे बुलाया गया समझौते के लिए
टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियान को कंपनी प्रबंधन ने ग्रेड रिवीजन समझौता के लिए तीन बजे एमडी ऑफिस कॉन्फ्रेंस रूम में बुला लिया गया है। यूनियन के सभी 11 पदाधिकारी अपने समय के अनुसार तीन बजे पहुंच जाएंगे। इसके बाद उन्हें ग्रेड रिवीजन समझौता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उसके बाद यूनियन के सभी सभी पदाधिकारी ग्रेड रिवीजन समझौता पद पर हस्ताक्षर करेंगे।
———
कर्मचारियों के बीच यह घूम रहे हैं आंकड़े, जिस पर शुरू है जोड़ घटाव का खेल

MGB- Old-10%, NS-12.7%
DA- present DA merged with basic 100%.
New fixed DA 800-1100(+300)
Education allowances1000(+400)
Night shift allowances 225(+65)
Mobile Allowances-400(+100)
Utility allowances -800(+250)
NS annual increament +340
OS annual increamemt 3%
New NPS allowances- 1000
TPR- block -2 3000-4800(+1800)
TPR- block -3 3750- 5550(+1800)

Share this News...