टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, कल खाते में आएगी राशि

655 कर्मचारियों के बीच 7.35 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे, अधिकतम बोनस 3.42 लाख रुपये
जमशेदपुर। टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारियों के बोनस को लेकर सोमवार को समझौता हुआ। समझौते के तहत कंपनी के 655 कर्मचारियों के बीच कुल 7 करोड़ 35 लाख रुपये बोनस राशि का वितरण किया जाएगा। कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस की राशि मंगलवार को भेजी जाएगी।
यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने बताया कि कर्मचारियों को इस बार ओवरऑल न्यूनतम 33,176 रुपये और अधिकतम 3,42,294 रुपये बोनस मिलेगा। बोनस की राशि कर्मचारियों की संबंधित श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
समझौते के अनुसार ग्रुप-1 में न्यूनतम बोनस 36,446 रुपये और अधिकतम 75,319 रुपये, जबकि ग्रुप-2 में न्यूनतम 33,176 रुपये और अधिकतम 84,029 रुपये निर्धारित किया गया है। ग्रुप-3 में न्यूनतम बोनस 37,211 रुपये और अधिकतम 1,08,575 रुपये मिलेगा।
वहीं, K श्रेणी में न्यूनतम 1,55,797 रुपये और अधिकतम 3,42,294 रुपये, P श्रेणी में न्यूनतम 89,697 रुपये और अधिकतम 2,60,130 रुपये तथा G श्रेणी में न्यूनतम 1,33,250 रुपये और अधिकतम 2,22,190 रुपये बोनस निर्धारित किया गया है।
बोनस समझौते के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। मंगलवार को बैंक खातों में राशि पहुंचने के साथ कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिल जाएगा।

Share this News...