Tata Sons ने बताया- एन चंद्रशेखरन को फिर से चेयरमैन पद के लिए कैसे मनाया
मुंबई 17 सितम्बर
टाटा संस ने बोर्ड मीटिंग में एन चंद्रशेखर को चेयरमैन पद पर फिर से नियुक्त करने का फैसला लिया है. चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में खत्म हो रहा था और उन्होंने आगे पद की दौड़ में शामिल नहीं होने का फैसला लिया था. लेकिन गुरुवार को हुई बोर्ड मीटिंग में उन्हें एक और कार्यकाल यानी अगले 5 साल के लिए चेयरमैन पद पर बनाए रखने का फैसला लिया गया है.
टाटा संस ने बयान जारी कर बताया कि ये प्रक्रिया जुलाई, 2025 से ही चल रही थी.
टाटा संस ने बयान में कहा कि चंद्रशेखरन की फिर से नियुक्ति को लेकर जुलाई 2025 से ही प्रक्रिया चल रही थी. सर्वसम्मति के अभाव में मामला अटकता रहा. फिर चंद्रा ने जब अगस्त में फिर से नियुक्ति को लेकर अनिच्छा जताई तो बोर्ड ने उनसे फैसले पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया था. चंद्रशेखरन ने आज हुई बोर्ड मीटिंग में अनुरोध स्वीकार कर लिया.
चंद्रा की फिर से नियुक्ति की पूरी डिटेल, जो टाटा संस ने बताया
बोर्ड को टाटा ट्रस्ट्स से उनका 28 जुलाई, 2025 का सर्वसम्मत प्रस्ताव प्राप्त हुआ, जिसमें उन्होंने 2017 से समूह के नेतृत्व के लिए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (चंद्रा) की सराहना की. इन प्रयासों को मान्यता देते हुए टाटा ट्रस्ट्स ने प्रस्ताव पारित किया कि उनके वर्तमान कार्यकाल की समाप्ति पर उन्हें अगले 5 वर्षों के लिए फिर से कार्यकारी चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया जाए.
इसके बाद, सितंबर 2025 में टाटा संस के बोर्ड ने चंद्रा को अगले 5 वर्षों के लिए कार्यकारी चेयरमैन के रूप में फिर से नियुक्त करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की. कानून के लागू प्रावधानों के तहत, बोर्ड ने फरवरी 2026 में प्रासंगिक औपचारिक मंजूरी प्राप्त करने का निर्णय लिया.
