– बेवकूफ हो क्या?
स्वरा भास्कर ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के जौहर सीक्वेंस पर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म के इस सीन पर उन्हें काफी गुस्सा आया और बुरा भी लगा। इतना ही नहीं स्वरा के इस कमेंट पर अब सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं और सब एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।
स्वरा ने क्यों की जौहर सीन की आलोचना
स्वरा ने दरअसल, 31 अगस्त को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर ऑफ गिल्ली में वुमन लाइफ फ्रीडम टॉल्क में जौहर सीन की आलोचना करते हुए कहा कि इसे जिस तरह से दिखाया गया है, उससे रेप सर्वाइवर्स को एक गलत मैसेज जाता है क्योंकि इससे यह संकेत मिलता है कि यौन हिंसा से बचने की तुलना में मौत बेहतर है। स्वरा ने सवाल उठाया कि क्या ‘रेप किसी महिला की जिंदगी का अंत है’ और फिल्म के कई पहलुओं को प्रोब्लेमेटिक बताया।
स्वरा बोलीं- मुझे कायर जैसा महसूस होता है
स्वरा ने हाल ही में दिल्ली के एक इवेंट में कहा, ‘मैंने वो सीन देखा जहां 800 महिलाएं जौहर करती हैं। वो देखकर मैंने सोचा कि ‘भगवान न करे, अगर मैं रेप सर्वाइवर होती, तो यह फिल्म मुझे क्या बता रही होती? मुझे कायर जैसा महसूस होता कि मैंने अपनी ‘इज्जत’ बचाने के लिए खुदकुशी नहीं की।’
सर्वाइवर्स को मिल रहा गलत मैसेज
स्वरा ने फिर सवाल उठाया कि क्या लोग ऐसे समाज में महिलाओं को यही संदेश देना चाहते थे जहां बलात्कार पहले से ही एक महामारी की तरह फैला हुआ था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सर्वाइवर्स को यह बताया जा रहा कि वे जीने के लायक नहीं हैं या यह कि अगर वे सच में बहादुर और सम्माननीय महिलाएं होतीं तो उन्होंने खुदकुशी कर ली होती।
उन्होंने आगे यह सवाल उठाया कि क्या लोग यह कह रहे हैं कि रेप से किसी महिला की जिंदगी खत्म हो जाती है।
इस सीन को देखकर स्वरा के मुंह से निकला छी
स्वरा ने बताया कि एक शॉट देखकर उन्हें बहुत गुस्सा आया और उनके मुंह से छी निकल गया। उन्होंने बताया कि उस शॉट में एक गर्भवती महिला के पेट का क्लोज-अप दिखाया गया था और उसके बाद महिला को वहां से जाते हुए दिखाया गया था।
स्वरा ने कहा, ‘आप यह कह रहे हैं कि जो भ्रूण लड़की हो सकता है, उसे पैदा होने का हक नहीं है क्योंकि हो सकता है कि किसी मुस्लिम शासक द्वारा उसका बलात्कार किया जाए? मुझे इतना बुरा लगा वो देखकर कि ये बहुत खराब है।’
स्वरा के कमेंट पर लोगों के सोशल मीडिया पर रिएक्शन
सोशल मीडिया पर स्वरा के इस कमेंट पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक ने लिखा कि स्वरा के मुताबिक हिंदू महिलाओं जो जौहार कमिट करती हैं वो डरपोक हैं क्योंकि उन्होंने मुस्लिम हमलावरों की रखैल बनकर जीने के बजाय मरना चुना।
एक ने लिखा कि क्रूरता के सामने जौहर करना, अत्यधिक बहादुरी का काम था और आज भी है। वहीं एक ने लिखा कि बेवकूफ हो क्या, जानती हो कि क्या बोल रही हो।
