गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर है. मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस टीम कैदी वाहन से सुजीत सिन्हा को लेकर धनबाद जा रही थी. जामताड़ा जिले की सीमा पर उसने शौच जाने की बात कही. पुलिस ने वाहन रोका. उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई.. सुजीत सिन्हा साहिबगंज जेल में बंद था वहां से उसे धनबाद शिफ्ट किया जा रहा था.
सुजीत सिन्हा के कुख्यात प्रिंस खान से नजदीकी थी सुजीत सिन्हा की पत्नी फिलहाल चाईबासा जेल में बंद है
