*सांसद से तनातनी – 5* *संघ की पवित्रता पर सवाल नहीं, किसी व्यक्ति के आचरण की जवाबदेही हो : शिवाजी*

*सांसद–सफेदपोश कारोबारी विवाद पर संघ से जुड़े पूर्व प्रचारक की बेबाक प्रतिक्रिया*


*आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कथित दबाव और प्रभाव की चर्चाओं के बीच खुलने लगे पुराने राज*
*संघ की छवि पर किसी व्यक्ति की छाया क्यों?*

जमशेदपुर, 1 सितंबर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य कारोबारी गतिविधियों में एक प्रभावशाली सफेदपोश कारोबारी के कथित प्रभाव और दबदबे को लेकर न्यू इस्पात मेल में प्रकाशित रिपोर्ट श्रृंखला के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक अधिकारी की प्रतिक्रिया ने इस पूरे प्रकरण को नया आयाम दे दिया है। संघ अधिकारी ने कहा संघ अपने साथ जुड़े हर किसी को एक मां की तरह स्नेहिल छांव और संस्कार देता है,लेकिन कभी कभी कोई बच्चा मां का साथ नहीं निभाता। सफेदपोश के साथ ऐसी ही बात हुई है। समय के साथ सबके क्रियाकलापों का हिसाब होता है। इस प्रकार से संघ का विचार सामने आने के बाद सांसद की ओर से उनके विचारों के आने का इंतजार है। उल्लेखनीय है कि यह सफेदपोश चाहे संघ से जुड़े लोग हों या जन प्रतिनिधि या पुलिस अथवा प्रशासन के अधिकारी , सबको ” जादूगर सैंया” की तरह इस तरह लपकता है कि मिजाज बहुत कठोर और दृढ़ न हो तो इसकी पकड़ से निकलना मुश्किल हो जाय और तब तक “चाय वाला” में मलाइकाओं के चक्कर में राम कुमार जी की तरह फंस गया होता है। लता मंगेशकर का एक गीत है – जादूगर सैंया छोड़ मेरी बइयां हो गयी आधी रात कि अब घर जाने दे….. यह सफेदपोश सबको, चाहे अधिकारी प्रशासन का हो, पुलिस का हो अथवा औद्योगिक गतिविधियों वाला सबको अपनी गिरफ्त में इसी तरह फांसता है। अभी तक आदित्यपुर कारोबारी समाज उसके भय और ब्लैकमेलिंग प्रकोप में चुप रहने को मजबूर था । आदित्यपुर कारोबार – व्यापार जगत में इंद्र देव की कृपा की लालसा में कोई मुंह नहीं खोलना चाहता था । लेकिन न्यू इस्पात मेल में खुलासों और संघ तथा सांसद से दूरी की खबरों के बाद लोग मुंह खोलने लगे हैं। रूप -यौवन का आनंद और साधनों की सुविधा देकर अधिकारियों को फँसाना, पुलिस-गुंडा संरक्षण और कर्ज के नाम पर उद्यमियों और कारोबारियों को अपने पीछे रखने में इस सफेदपोश का कोई जोड़ नहीं। अब आदित्यपुर आशियाना से रिवेरा में शिफ्ट हो रहा- पूरा एक फ्लोर – कोई साधारण हस्ती नहीं। बिष्टुपुर में “चाय वालl” एक अलग कथा कहानी को जन्म देता है। फिलहाल अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मंच से समाज में जागरूकता फैला रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को समर्पित शिवाजी ने आज अपने व्हाट्सअप्प स्टेटस पर न्यू इस्पात मेल अखबार की पांच कतरनों के साथ जो प्रतिक्रिया दी वह एक प्रबुद्ध और निर्भीक समाज के लिए मायने रखता है। संघ में एक प्रचारक के रूप में इन्होंने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान कायम की। जमशेदपुर कोल्हान में विभाग प्रचारक की भूमिका में इन्होंने उक्त सफेदपोश स्क्रैप माफिया को नजदीक से देखा और उसकी गतिविधियों क्रियाकलापों को कभी पसंद नहीं किया। जैसे ही सांसद और इस सफेदपोश में तनातनी तथा संघ के संपर्कों के दुरुपयोग की खबर चर्चा – ए – आम हुई शिवाजी सामने आए हैं। उन्होंने आज अपने व्हाट्सअप्प स्टेटस पर न्यू इस्पात मेल में आज तक प्रकाशित रिपोर्ट श्रृंखला में सभी 5 भागों को बारी बारी से पोस्ट किया है और उनके साथ अपनी टिप्पणी भी दी है। *”सांसद और सफेदपोश कारोबारी में तनातनी औद्योगिक क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म”* शीर्षक पहली खबर को पोस्ट करते हुए उनकी टिप्पणी है -*”*संघ एक विराट पवित्र संस्था है।किसी एक बेहूदे सफेदपोश के लिए संघ का नाम ऐसे आना उचित नहीं।*” लेकिन यह भी सत्य है कि इस सफेदपोश ने अपने कारनामों से संघ का अंग -भंग किया है । सांसद से तनातनी शीर्षक अंतर्गत दूसरी खबर -” *आदित्यपुर में उद्योग माफिया की कथा परत दर परत खुलनी शुरू”*- पर शिवाजी की प्रतिक्रिया है -“जो बात मैंने 2014 में कुछ प्रमुखों को बतायी थी लोग आज कहने की हिम्मत जुटा रहे हैं।” विदित हो अखबार में सफेदपोश माफिया चेहरे की असलियत सामने आने पर माफियागिरी से पीड़ित और उसके शिकार अनेक उद्यमी कारोबारी सामने आ रहे हैं और नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर इस सफेदपोश के एक से एक कारनामे बता रहे हैं, जैसे चायवाला कहानी, ट्रस्टी समधी राधिया की ज्योति कथा, स्क्रैप के धंधे का तरीका, कतिपय इंडस्ट्रियल प्लॉट पर नाजायज कब्जा, इंडस्ट्रियल प्लॉट लेकर दुरुपयोग उद्योग नहीं लगा कर उसमें खटाल खोलना, आदि। श्रृंखला के भाग -3 में “*प्याज के छिलके की तरह उधड रहे इस सफेदपोश के कारनामे*” शीर्षक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवाजी ने अत्यंत ही बेलौस और निर्भीकता से लिखा है -” *सांसद भी एक समय संघ मतलब सिर्फ इस उद्यमी को समझता था…. आज क्या हुआ पता नहीं…..? वैसे दोनों ने ही एक दूसरे का बहुत लाभ लिया।*”……. जारी

 

Share this News...