सांसद से तनातनी-19.. आखिर क्या हुआ जो इस मायावी सफेदपोश के यहां नहीं ठहरे संघ के पदाधिकारी!

जमशेदपुर, 14 सितंबर: सांसद से अनबन और तनातनी की सूचनाओं और संघ के मायावी दुरुपयोग की खबरों के बीच दौरे पर आए संघ के पदाधिकारी उस सफेदपोश के यहां डेरा नहीं डाल रहे. आम तौर पर प्रचारक अथवा संघ के पदाधिकारी अपने दौरे में इसी मायावी सफेदपोश के यहां ठहरते थे। संघ में परंपरा और कायदे की धज्जियां उड़ाकर स्वार्थ साधने और ऊपर के लोगों को माया के प्रभाव में करने में सिद्धहस्त माना जाता है यह सफेदपोश जिसका जीता जागता नमूना है कि एक कार्यकर्ता एक दायित्व के सिद्धांत पर चलने वाले संगठन में यह मायावी लघु भारती के केंद्रीय मंत्री के साथ संघ चालक की शोभा बढ़ाते हैं। औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रमुख औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष भी हैं। उद्यमियों या उद्योगों के हित में पता नहीं किस हैसियत से यह प्रतिनिधित्व करते हैं – लघु उद्योग भारती का या उस औद्योगिक संगठन का? संगठन के अधिकारियों के पास इस सवाल का जवाब नहीं कि इस सफेदपोश को एकाधिक जिम्मेवारी क्यों दी गई? इस सवाल का जवाब भी नहीं कि लघु उद्योग भारती का एक स्थानीय जिम्मेवार पदाधिकारी झामुमो के समर्थक को क्यों बनाया गया? क्या संघ विचारधारा का कोई योग्य व्यक्ति इतने बड़े संगठन में नहीं? कारण सहज अनुमान्य है संघ और लघु उद्योग भारती को अपनी जेब में रखना, भले उससे समर्पित जुझारू कार्यकर्ता हताश और निराश हो कर या तो घर बैठ जाएं या दूसरा कोई समानांतर संगठन बना कर चले, जैसा आदित्यपुर में लघु उद्योग भारती से ही निराश होकर उद्यमियों ने ‘इसरो’ नामक संगठन खड़ा किया । अब यह संगठन जियाडा की बैठक में उद्योगों के प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित होने जा रहा जो लघु उद्योग भारती से ही टूट कर गठित हुआ। यह नौबत क्यों आई? इसी तरह प्रचारक और पदाधिकारी इस सफेदपोश चालक के यहां ठहरने से क्यों कतरा रहे? यह व्यक्ति बड़ी साफगोई से प्रचारक या पदाधिकारी को फांसता है, भले इसके चलते उस प्रचारक/ पदाधिकारी का संघ में करियर दांव पर चढ़ जाए। बहुत दिनों तक इस सफेदपोश की गाड़ी उत्तर बिहार में चलती रही। मामला खुलने पर गाड़ी बेची गई और उस पदाधिकारी को उत्तर बिहार में प्रचारक की जिम्मेवारी से मुक्त कर सीमा पर जागरण में लगाया गया। इसी तरह एक पदाधिकारी की पुत्री के विवाह में कैटरिंग कराने की बातें उड़ाकर उन्हें शर्मिंदा कराया।…… जारी

Share this News...