श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये जमशेदपुर में तैयारियां,15 सदस्यीय टोली का गठन

विश्व हिन्दू परिषद के अगुवाई में अभियान चलेगा
जमशेदपुर, 7 जनवरी (रिपोर्टर) : श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण समिति, जमशेदपुर महानगर की एक बैठक गुरुवार को पारडीह, मानगो स्थित काली मंदिर में हुई। इसमें मुख्य रूप से जूना अखाड़ा के महंत एवं महासचिव विद्यानन्द सरस्वती जी उपस्थित थे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए अभियान प्रमुख जनार्दन पाण्डेय ने इस अभियान के निम्मित निम्नलिखित विषयों को सभी के समक्ष रखा।
1) श्रीराम जन्मभूमि पर मन्दिर का निर्माण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नेतृत्व में कार्य हो रहा है। 2) इस अभियान को सफल बनाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद के अगुवाई में अभियान चलेगा। 3) हम सब कार्यकर्ता श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने वाले है। 4) निधि संग्रह अभियान को सफल बनाने के लिए एक समिति का निर्माण किया गया है, जिसका नाम श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण समिति, 5) यह अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी तदनुसार मकर संक्रांति से माघ पूर्णिमा तक चलेगी। 6) इस अभियान के निम्मित जमशेदपुर में 15 सदस्यीय टोली का निर्माण किया गया है। जिसमे अभियान प्रमुख जनार्दन पांडेय, सह प्रमुख संजय सिन्हा, हिसाब प्रमुख हरेराम ओझा, कार्यालय प्रभुख भोला लोहार, प्रचार प्रमुख पंकज समादार एवं साथ मे नानजी प्रसाद, अखिलेश्वर नारायण राय, शिवपूजन प्रसाद, संजीता सेन, कविता सिंह, सागर ओझा, सुशील सिंह, रामनाथ सिंह, चंदन चौहान, विष्णु वर्मन इत्यादि लोगो को सम्मिलित किया गया है। 7) महानगर के आधार पर नगरो में भी इसी प्रकार व्यवस्थाए तय की गई है एवं सभी नगरों में लगने वाले सभी कार्यकर्ताओ को नगर सह 9 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण देने वाले कार्यकर्ताओ का योजना बनकर तैयार हो गया है। 8) इस प्रेस वार्ता के अंत मे महंत मेघानन्द सरस्वती जी को इस अभियान के निम्मित मार्गदर्शक मण्डल प्रमुख का घोषणा किया गया एवं उनके नेतृत्व में कई साधु संतों को सम्मिलित किया गया। 9) अंत मे जून अखाड़ा के महंत श्री विद्यानन्द सरस्वती ने सभी का जनमानस का आह्वान एवं सफल कार्यक्रम हो उसका शंखनाद किया।
ये रहे मौजूद :
बैठक में जमशेदपुर से मुख्य रूप से अभियान प्रमुख जनार्दन पाण्डेय, सह प्रमुख संजय सिन्हा के साथ साथ विभाग संघचालक अभय सामंत, विभाग प्रचार प्रमुख आलोक पाठक, विहिप जमशेदपुर के अवतार सिंह गांधी, उपाध्यक्ष हरेराम ओझा, कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार, धर्मप्रसार प्रमुख मुन्ना दुबे, गौरक्षा प्रमुख अनिरुद्ध गिरी, बजरंगदल संयोजक भोला लोहार, धर्माचार्य सह पुरुषोत्तम शास्त्री, मानगो नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा, मानगो नगर मंत्री राजेश चौबे, कदम नगर मंत्री रवि जम्बूद्वीत, प्रचार टोली से अखिल सिंह, सिसन्त सिंह मौर्य एवं अमित यादव, सीतल रजक, राहुल सिंह, सूरज मंडल, अमरजीत गुप्ता, सतीश गुप्ता, सुशील तिवारी इत्यादि अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मेघानन्द सरस्वती बने मार्गदर्शक मण्डल प्रमुख
इस बैठक में महंत विद्यानन्द सरस्वती की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति के निधि संग्रह अभियान के निम्मित महंत मेघानन्द सरस्वती जी को जमशेदपुर का मार्गदर्शक मण्डल प्रमुख बनाया गया। यह घोषणा विभाग संघचालक अभय सामंत के द्वारा किया गया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ ने जमकर की ध्वनि से इस घोषणा को स्वीकृति प्रदान किया।

Share this News...