अमित शाह, नड्डा और जितेंद्र सिंह की 4 घंटे की बैठक, फिर गीतांजली को फोन; वांगचुक का अनशन खत्म कराने की इनसाइड
स्टोरी
नई दिल्ली:
NEET पेपर लीक के खिलाफ 26 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बीती रात अपना अनशन समाप्त कर दिया. कॉकरोज जनता पार्टी के साथ सोनम वांगचुक पहले जंतर-मंतर पर 20 दिनों तक अनशन पर बैठे रहे. 21वें दिन दिल्ली पुलिस उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल ले गई. बाद में हाई कोर्ट के आदेश पर वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां बीती रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्होंने अनशन समाप्त किया. वांगचुक ने अपने अनशन समाप्त करने की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. रात में ही उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर इसके बारे में बताया. फिर सुबह यू-ट्यूब पर 11 मिनट 30 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने पूरी कहानी बताई.
सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त किए जाने का जंतर-मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने स्वागत किया है. जंतर-मंतर से कई वीडियो सामने आए जिसमें प्रदर्शनकारी वांगचुक का अनशन समाप्त किए की खबर मिलने के बाद नाचते-गाते दिखे.
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी एक वीडियो संदेश में कहा- हमें राहत मिली है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. लेकिन, जंतर-मंतर पर सीजेपी का शांतिपूर्ण विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते.
