फेसबुक पर सोहराय पर्व पर टिप्पणी को लेकर छात्रों ने की प्रो रजनी मुर्मू को बर्खास्त करने की मांग

दुमका ,सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कुलपति प्रो सोना झरिया मिंज से मिलकर गोड्डा कॉलेज में पदस्थापित समाजशास्त्र के प्रोफेसर रजनी मुर्मू को हटाने की मांग रखी। प्रो रजनी ने फेसबुक पर सोहराय को लेकर सात जनवरी को टिपण्णी की थी जिससे छात्र-छात्राओं में काफी नाराजगी है। पूर्व में छात्रों ने दुमका नगर थाना में फेसबुक पर अभद्र टिपण्णी का आरोप लगाते हुए मामला भी दर्ज किया था। छात्र नेता श्यामदेव हेम्ब्रम ने कहा कि सभी जगहों में सोहराय संपन्न हो गया। दर्जनों स्थानों पर प्रो रजनी के खिलाफ केस करने की तैयारी की जा रही है और पूर्व में कई छात्र संगठनों ने केस किया है। प्रो रजनी ने आदिवासी समाज को बदनाम करने के लिये एसपी कॉलेज के सोहराय कार्यक्रम पर गलत आरोप लगाया है। छात्र प्रो रजनी को 24 घंटे के अन्दर बर्खास्त करने के लिये सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखित आवेदन दे रहे है यदि 24 घंटे के अन्दर कार्रवाई नहीं होती है तो जिले के सभी कॉलेजों में तालाबंदी किया जाएगा। संताल परगना स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मौके पर छात्र नेता राजीव बास्की, केराप मुर्मू सहित काफी संख्या में आदिवासी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share this News...