भ्रष्टाचार में लिप्त इंडिया गठबंधन की सरकार ने जनता को विकास से दूर रखते हुए ठगने का काम किया – सीता सोरेन

दुमका , लोकसभा चुनाव में दुमका संसदीय क्षेत्र में भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के नेता क्या मुंह जनता को दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने झारखंड की भोली भाली और गरीब जनता का हक मारते हुए उन्हें विकास से दूर रखते हुए सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया है। श्रीमती सोरेन मंगलवार को भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय में भाजपा के घोषणा सह संकल्प पत्र की विशेषताओं को पत्रकारों के समक्ष रखते हुए संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता को पता है कि सीता सोरेन भाजपा परिवार में है और जनता का स्नेह उन्हें प्राप्त हो रहा है।
—————————————-
*हेमंत की जैसी करनी वैसी भरनी*
—————————————-
श्रीमती सीता सोरेन ने हेमंत सरकार पर जम कर हमला करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की जैसी करनी है वैसी भरनी । उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में तो जैसे झारखंड में जेल भरो अभियान चल रहा है अभी कितने भ्रष्टाचारी और जेल जाएंगे यह तो समय बताएगा। उन्होंने इंडिया गठबंधन और झामुमो के वरिष्ठ नेता और दुमका लोकसभा प्रत्याशी नलिन सोरेन पर भी भड़कते हुए कहा कि वह भी बीज घोटाले का आरोपी हैं।
—————————————-
*भीषण गर्मी में उलगुलान रैली के नाम पर किया जाएगा परेशान*
—————————————-
श्रीमती सीता सोरेन ने कहा है कि इस भीषण गर्मी में इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित उलगुलान रैली के नाम पर झारखंड की गरीब जनता को सिर्फ परेशान ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रूपए का लालच दिखाकर और बसों में ठूंस कर जनता को बहका कर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुंकि जनता इंडिया गठबंधन की कथनी-करनी को समझ चुकी है।
—————————————-
इंडिया गठबंधन के नेताओं को जनता के उत्थान और विकास कार्य से कोई मतलब नहीं। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष गौरव कांत, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता पिंटू साह, दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Share this News...