सीता सोरेन और नलिन सोरेन ने सौंपा नामांकन पत्र

————————————-
दुमका, झारखंड के चौदह लोकसभा सीट के हॉट सीट बने दुमका लोकसभा क्षेत्र शुक्रवार को शिबू सोरेन परिवार की बड़ी बहू और दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन भाजपा प्रत्याशी और झामुमो के वरिष्ठ नेता और दुमका लोकसभा क्षेत्र के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से सात टर्म के विधायक नलिन सोरेन ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाची पदाधिकारी आंजेलेयुलू दोडडे को सौंपा। इस दौरान सीता सोरेन के साथ झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री डॉ लोइस मरांडी उपस्थित थे।
वहीं नलिन सोरेन के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन , पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन, जरमुंडी मंत्री बादल पत्रलेख , स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Share this News...