संत शरण अवस्थी के निधन पर विकास सिंह का शोक संदेश

संत शरण अवस्थी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति :विकास सिंह

Jamshedpur,9 May : वरिष्ठ पत्रकार व संपादक संत शरण अवस्थी के निधन पर रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस प्रेसिडेंट तथा ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष विकास सिंह ने गहरा शोक प्रकट किया है। श्री अवस्थी जमशेदपुर में सन 2000 के दशक में एक जाने पहचाने पत्रकार हस्ती रहे। यहां से वे दिल्ली और गृह प्रदेश उत्तर प्रदेश गए। श्री सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि उन्हें हमेशा एक बड़े भाई की तरह अभिभावक समान स्नेह और मार्ग दर्शन देते थे। दिल्ली जाने पर भी पूर्ववत स्नेह बना रहा और दिल्ली प्रवास के दौरान उनका अधिक समय उनके साथ ही बीतता था। पूरे परिवार से उनका लगाव था। विकास सिंह ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को बर्दाश्त करने की शक्ति दें।

Share this News...