उत्तर प्रदेश राज्य सेवा के अधिकारी सत्यम मिश्रा अब श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिसर वाराणसी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 16 सितंबर को पांच पीसीएस अधिकारियों को तबादले करते हुए सत्यम मिश्रा को सीईओ की जिम्मेदारी सौपी है. 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्रा चार जिलों के डिप्टी कलेक्टर भी रह चुके हैं.
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिसर वाराणसी सीईओ बनने से पहले सत्यम मिश्रा अपर जिला (नगर) प्रयागराज पद पर सेवाएं दे रहे थे. प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनका वहां से वाराणसी ट्रांसफर किया गया है. सत्यम से पहले लंबे समय से मंदिर के सीईओ रहे डॉ विश्वभूषण मिश्रा का दो दिन पहले तबादला कर दिया गया था.
काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद वाराणसी के नए सीईओ सत्यम मिश्रा का सर्विस रिकॉर्ड.
उत्तर प्रदेश में पांच पीसीएस का तबादला
सत्यम मिश्रा: अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज से मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी बनाए गए.
मंगलेश दुबे: उपसंचालक चकबन्दी, प्रयागराज (स्थानान्तरणाधीन) को अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया.
अरविन्द कुमार द्विवेदी: अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद से संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ बने.
सीमा पाण्डेय: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद बनाई गईं.
अभय कुमार पाण्डेय: कानपुर विकास प्राधिकरण, कानपुर (स्थानान्तरणाधीन) का कासगंज के लिए हुआ तबादला निरस्त किया गया; वे पूर्ववत कानपुर विकास प्राधिकरण में बने रहेंगे.
