नयाग्राम विधानसभा में अर्जुन मुंडा का रोड शो

आज पश्चिम बंगाल के आसन्न विधानसभा चुनाव के निमित्त झाड़ग्राम जिला के नयाग्राम विधानसभा में भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा एवं भाजपा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने संयुक्त रुप से भगवान बिरसा मुंडा एवं सिद्धू कानो सम्मान रथ पर सवार होकर पार्टी प्रत्याशी बाकुल मुर्मू के समर्थन में विशाल रोड शो किया।
अब बंगाल में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। ममता बनर्जी के निरंकुश शासन का अंत नजदीक है। अब पश्चिम बंगाल में संपूर्ण विकास हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनना तय है।
इस अवसर पर झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित थे

Share this News...