जमशेदपुर में सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे की पुत्री सहित चार का का निधन

>
जमशेदपुर के मेरिन ड्राइव में हुए देर रात सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह का निधन हो गया। हादसा जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर हुआ, जहां एक खड़े ट्रक और कार की टक्कर हो गई. इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई.

सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी कार
​जानकारी के अनुसार, एक भारी ट्रक बुधवार रात करीब 10 बजे से ही ब्रेकडाउन होने के कारण मरीन ड्राइव की बीच सड़क पर लावारिस हालत में खड़ा था। गुरुवार तड़के तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर होकर ट्रक के पीछे फंस गया। कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

​गैस कटर से काटकर निकाले गए शव​घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। मृतकों के शव कार के अंदर बुरी तरह फंस चुके थे और कुछ के सिर धड़ से अलग हो गए थे।

पुलिस को क्षत-विक्षत शवों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद कार के मलबे को काटकर शवों को निकाला गया।

​मृतकों की पहचान और जांच​पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और तृषा सिंह के रूप में हुई है।
वंशिका पंकज खंडेलवाल की बेटी थी। उनका आदित्यपुर में संत स्टील नामक प्रतिष्ठान है। सोनारी में उनका अग्रसेन मेडिकल प्रतिष्ठान भी है।

बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है: मुख्यमंत्री

इधर, इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ऑफिशियल X पर लिखा-जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।

अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है।

इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।


पुलिस के अनुसार घटना तड़के 3:15 बजे के आसपास हुई बताई जाती है पुलिस के अनुसार मरीन ड्राइव पर एक ट्रक ब्रेकडाउन होकर खड़ा था और उक्त स्विफ्ट डिजायर jh05 डीएफ 6450 ने सीधे उसमें टक्कर मार दी. घटना की सूचना पाकर डीएसपी मनोज ठाकुर सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन सहित पुलिस के अन्य कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे. चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
मिली जानकारी के अनुसार दीपिका पांडे के पति टाटा स्टील में कार्यरत हैं और बच्चे भी यही उनके साथ रहते हैं.

खबर अपडेट हो रही है

Share this News...