भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया है कि झारखंड में अगले दो-तीन दिन में मानसून दस्तक दे देगा। कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। गुरुवार दोपहर को राज्य के उत्तर-पूर्व और मध्य इलाकों में तेज हवाओं के साथ प्री-मानसून बारिश हुई जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा ‘अगले दोने-तीन दिनों में झारखंड के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं। इस दौरान अगले दो-तीन में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।’
‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है
झारखंड में मानसून की सामान्य शुरुआत 10 जून तक हो जाती है मगर सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2010 से राज्य में मानसून 12 जून से 25 जून के बीच आ रहा है। राज्य में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से 24 घंटों के लिए 18 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। जून 13 (शनिवार) को सुबह 8.30 बजे से 14 जिलों के लिए’ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।
बुधवार को कैसा था मौसम?
बुधवार को रांच और आस-पास के इलाकों में शाम के समय आंधी के साथ बारिस और ठंडी हवाएं चलीं जिससे लोगों को उमस भरी से थोड़ी राहत मिली। शाम में पारा 28 डिग्री सेल्सियस था जो कि रात में घटकर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 11 और 12 जून को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। तामप में दो से तीन गिरावट होने के बाद अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री तक तो न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सिय तक रहने की संभावना है।
50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं
झारखंड के भी कई हिस्सो में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि रांची समेत राज्य के संताल परगना समेत कई जिलों में आंधी और गरज के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग की ओर से लोगों को खुले मैदानों और बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे न रहने की रहने की सलाह जारी की गई है।
