आरसीबी की मुंबर्ई पर दो विकेट से रोमांचक जीत

रायल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आज मुंबई इंडियंस को आईपीएल के पहले मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। मैच के आखिरी गेंद पर आरसीबी ने जीत दर्ज की। आरसीबी की ओर से हर्षद पटेल ने पांच विकेट लिये और डीविलियर्स ने 48 रन की पारी खेली।
बेंगलुरु टीम को 36 रन पर पहला झटका लगा। ओपनिंग करने उतरे स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वे 16 बॉल पर 10 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या की बॉल पर आउट हुए। 46 रन पर टीम ने दूसरा विकेट गंवाया। डेब्यू मैच खेल रहे रजत पाटीदार 8 रन ही बना सके। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें शिकार बनाया।
मैक्सवेल ने 2018 के बाद पहली बार लीग में छक्का जड़ा
बेंगलुरु टीम के ग्लेन मैक्सवेल ने 2018 सीजन के बाद पहली बार IPL में छक्का लगाया। 2019 सीजन में वे टूर्नामेंट नहीं खेले थे। 2020 में मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे। तब उन्होंने 13 मैच में 15.42 की औसत से सिर्फ 108 रन बनाए थे और एक भी छक्का नहीं लगा सके थे। इस बार RCB ने मैक्सवेल को नीलामी में 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा।
वर में सुंदर को जीवनदान मिला
पारी के पहले ओवर की दूसरी बॉल पर ही ओपनर वॉशिंगटन सुंदर को जीवनदान मिला। सेकंड स्लिप में खड़े मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने यह कैच छोड़ा। ओवर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का था। इस समय सुंदर खाता भी नहीं खोल सके थे। हालांकि, वे इसका फायदा नहीं उठा सके और 10 रन बनाकर आउट हुए।

Share this News...