रांची-RIMS में एक साथ पांच बच्चों का जन्म,नॉर्मल डिलीवरी से हुए,दो लड़के तीन लड़कियां

चतरा के इटखोरी की रहने वाली महिला ने रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स ) में  एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया।महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई है। इटखोरी में स्थानीय डॉक्टरों ने महिला को रिम्स जाने की सलाह दी थी।
पांच में दो लड़के तीन लड़कियां
पांच बच्चों में 3 लड़कियां और दो लड़के हैं। बच्चे प्रीमेच्योर हैं और इनका वजन कम है।बच्चों का वजन लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच बताया जा रहा है। बच्चों को NICU में डाक्टरों की देखरेख में रखा गया है। ट्विटर हैंडल पर रिम्स ने यह जानकारी साझा की और पांचों बच्चों की तस्वीर भी ट्वीट की है।

डॉक्टर शशि बाला सिंह के नेतृत्व में हुए प्रसव

डॉक्टर शशि बाला सिंह के नेतृत्व में महिला का सफल और सुरक्षित प्रसव कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे अभी प्री-मैच्योर हैं। उनका जन्म 26-27 हफ्ते में ही हुआ है।बच्चों की सही देखभाल की जा रही है। बच्चों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बच्चों की मां सुरक्षित है।

संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए अलग- अलग रखा गया
पांचों बच्चों को अलग- अलग रखा गया है। डॉक्टर ने बताया कि अभी संक्रमण का खतरा ज्यादा है, इसलिए इन बच्चों की विशेष निगरानी की जरूरत है। बच्चे प्री-मैच्योर हैं इसलिए भी इनकी विशेष देखभाल की जरूरत है। हमारी पूरी कोशिश है कि बच्चे और उनकी मां सुरक्षित और स्वस्थ होकर अपने घर जाएं। रिम्स को इस तरह के मामले हैंडल करने का अनुभव है, एक महीने पहले ही महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। उस महिला के सभी बच्चे स्वस्थ हैं और उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि इस मां को भी अपने पांचों बच्चों के साथ सुरक्षित घर भेजा जायेगा।

Share this News...