श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र हेतु निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ

चांडिल :19 january नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झीमड़ी गांव में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इधर नीमडीह प्रखंड के चालियामा में विभिन्न हिन्दू संगठन द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए निधि समर्पण अभियान की शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत सनातन गोराई ने 100 रुपये दान देकर किया। मौके पर कोल्हान विभाग सतसंग प्रमुख मिथलेश महतो ने सभी से आग्रह किया है कि समाज को निधि समर्पण अभियान के तहत आगे आना चाहिए। जिसमे विश्व हिंदू परिषद केप्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष सुबोध गोराई, प्रखंड मंत्री अरुण गोराई, राष्ट्रीय नारायणी सेना के कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष सनातन गोराई, उमाकांत महतो, माणिक मंडल, भोलानाथ सिंह, बाशुदेव सिंह, कोराली नाग, चंडी प्रामाणिक, अमिय प्रमाणिक, पवित्र मंडल, मनोज, आदि सैकड़ों रामभक्त उपस्थित थे।

Share this News...