झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम को राज्यसभा के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है.दूसरे उम्मीदवार की झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से घोषणा नहीं की गई कांग्रेस पहले ही प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.अब इससे लगभग साफ हो गया है की महा गठबंधन दो प्रत्याशियों को उतरेगा जिसमें एक झामुमो और एक कांग्रेस का होगा. कल झारखंड मुख्य मोर्चा की ओर से घोषणा की गई थी कि दोनों सीटों पर पार्टी अपना उम्मीदवार देगी मगर आज एक उम्मीदवार के नाम की ही घोषणा की गई.
हालांकि इस नाम ने सभी राजनीतिक पंडितों के समीकरणों को खारिज कर दिया है क्योंकि लगभग सभी यही मान रहे थे कि कल्पना सोरेन राज्यसभा के लिए प्रत्याशी होगी.शिबू सोरेन की खाली की गई सीट पर परिवार के किसी सदस्य को ही उतर जाएगा मगर हेमंत सोरेन ने एक बड़ा फैसला इस बारे में लिया है.
भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज रांची पहुंचे हैं और माना जा रहा है कि भाजपा के प्रत्याशी के नाम की भी आज घोषणा हो सकती है.
