** अबतक के पीड़ितों की कुल संख्या 264,
पोटका : पोटका प्रखंड क्षेत्र में मलेरिया का जानलेवा प्रकोप थमने का नाम ही नही ले रहा है संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम बना कर बुधवार को प्रखंड के मलेरिया प्रभावित गाँवो में कुल 1175 ग्रामीणों की जांच की गई जिनमे से कूल 124 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए .विदित हो कि पोटका प्रखंड के विभिन्न गाँवो में छह दिन के अंदर इस महामारी से चार बच्चीयों की मौत हो चुकी है और अबतक लगभग 264 इस बीमारी से पीड़ित है जिनमे से कुछ लोग स्वस्थ हो चुके है जबकि कई लोगो का इलाज सीएचसी पोटका,सदर अस्पताल खासमहल एवं एमजीएम जमशेदपुर में भी चल रहा है .मलेरिया के चेन को तोड़ने हेतु जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरे पोटका में सतर्कता के साथ कार्य कर रही है स्वास्थ्य विभाग द्वारा एमजीएम अस्पताल के 17 प्रशिक्षु चिकित्सको की टीम को पोटका के विभिन्न गाँवो में टीम बनाकर भेजा गया है जो ग्रामीणों की जांच एवं मरीजो के बीच दवा वितरण समेत जरूरी सलाह दी जा रही है .वर्तमान में पोटका सीएचसी में नौ ब्रेन मलेरिया से पीड़ित का इलाज चल रहा है बुधवार को चार नए मरीज अस्पताल में भर्ती हुए जबकि स्वस्थ हो जाने पर पांच लोगों को डिसचार्ज कर दिया गया .सोहदा गाँव का दो वर्षीय बालक पंचू टुडू,उदाल के सुकरमनी सरदार,सोहदा के कार्तिक सिंह एवं एक अन्य मरीज को बुधवार को इलाज हेतु सीएचसी पोटका लाया गया है अन्य मरीजो को घर मे ही दवा देकर आइसोलेशन में रखा गया है .जिला मलेरिया पदाधिकारी मृत्युंजय धावड़िया पोटका सीएचसी में केम्प कर पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है .जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा गाँवो में नुक्कड नाटक के माध्यम से भी ग्रामीणों को बीमारी से बचने की जानकारी दी जा रही है .
