76 साल में पीएम मोदी के फिटनेस के 7 मंत्र, इनसे अपने लाइफस्टाइल को बनाते हैं बेहतर

 

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2026 को 76 साल के हो गए हैं. वैसे उनकी दिनचर्या बहुत ही ब‍िजी रहती है. रोजाना व्‍यस्‍त होने के बावजूद योग, फिजिकल एक्टिविटी, बैलेंस डाइट और नींद जैसी बुनियादी चीजों पर प्रधानमंत्री मोदी हमेशा जोर देते हैं. अच्‍छी बात ये है क‍ि उनकी बताई बातें किसी मुश्किल फिटनेस फॉर्मूले को फॉलो करने के ल‍िए नहीं कहती है. वह हमेशा मन की बात के जर‍िए नागर‍िकों का मार्गदर्शन करते रहते हैं.

योग से द‍िन की शुरुआत

सच तो ये हैक‍ि योग पीएम मोदी की फिटनेस रूटीन का अहम हिस्सा बन चुका है. जून 2026 में योग से जुड़े अपने संदेश में उन्होंने नियमित योग को शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को संतुलित करने वाला अभ्यास बताया है. उनके लिए योग केवल एक्सरसाइज नहीं, बल्कि रोज की दिनचर्या का जरूरी हिस्सा बन चुकी है. पीएम मोदी चाहे देश में हो या विदेश दौरे पर योगाभ्यास कभी हमेशा करते हैं.
सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, पूरे शरीर पर ध्यान
पीएम मोदी फिटनेस को किसी खास एक्सरसाइज तक ही सीमित रखते हैं, उन्‍होंने 2026 में छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने क्रिकेटर का उदाहरण देते हुए समझाया कि सिर्फ एक मसल्‍स मजबूत करना ही जरूरी नहीं है. बल्‍क‍ि शरीर, योग, एक्सरसाइज, खान-पान और नींद का भी पूरा ध्‍यान रखते हैं. सच तो ये है क‍ि योग हमारे पूरे शरीर के लिए काम करता है और मन को मजबूत बनाता है.

2026 की परीक्षा पे चर्चा में बताया नींद है सबसे जरूरी

ब‍िजी दिनचर्या के बीच नींद के लिए कम समय मिलना स्वाभाविक है, लेकिन नींद सेहत के लिए सबसे जरूरी है. नींद को नजरअंदाज ना करें, लेकिन पीएम मोदी ने इसे फिटनेस का जरूरी हिस्सा बताते हैं. 2026 की परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) बातचीत में उन्होंने छात्रों से कहा कि अच्छी नींद लेने से शरीर और दिमाग एक्‍टिव तरोताजा रहता है.
अच्‍छी डाइट का हमेशा करते हैं बैलेंस

पीएम मोदी ने खाने को लेकर मैजिकल डाइट की बात नहीं की. उन्‍होंने 2026 में छात्रों से बातचीत के दौरान बताया था क‍ि वे कोई फ‍िक्‍स भोजन नहीं करते हैं और वे शाकाहारी भोजन ही हमेशा करते हैं. उनका जोर इस बात पर भी रहता है क‍ि भोजन व्यक्ति की पसंद और जरूरत के अनुसार होना चाहिए.

हमेशा शरीर को एक्टिव रखते हैं

फ‍िट रहने के ल‍िए पीएम कहते हैं क‍ि रोजाना शारीरिक गतिविधि करना जरूरी है, जो शरीर को हमेशा फ‍िट रखते हैं. पीएम मोदी ने भी कई मौकों पर एक्सरसाइज और योग को डेली रूटीन की लाइफ में शाम‍िल करने पर जोर द‍िया है.

Share this News...