तुष्टिकरण की राजनीति से आदिवासी समाज का अस्तित्व और संस्कृति खतरे में, दुमका में पीएम मोदी

*दुमका की धरती से पी एम मोदी की दहाड़, कहा आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा*
*कांग्रेस के कुसाशन से तंग आ चुकी थी जनता*
*कांग्रेस और जेएमएम सिर्फ लूटने में लगे हैं*

————————————–
–दुमका , भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है इंडी गठबंधन वालों की तुष्टिकरण की राजनीति से आदिवासी समाज का अस्तित्व और संस्कृति खतरे में पड़ गया। ये इंडी गठबंधन के लोग आतंकवादियों अलगाववादी को बढ़ावा देते हैं और जब हम विरोध करते हैं तो हम पर हिंदू मुसलमान करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आपकी तपस्या को बेकार जाने नहीं दूंगा।श्री मोदी मंगलवार को दुमका के हवाई अड्डा में संथाल परगना के तीन लोकसभा क्षेत्र दुमका, गोड्डा और राजमहल के प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। महा विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस के कुसाशन से तंग आ गया था। 2014 के पहले घोटाले ही घोटाले।मोदी ने सब बंद किया। जनता का पैसा जनता के हित में लगाया । श्री मोदी ने कहा कि चार करोड़ जनता को घर गांव गांव में बिजली पानी दिया।गरीब और आदिवासी दलित के लिए भारत सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि जिसे इंडी गठबंधन वालों ने पूछा नहीं हमने उसे पूजा है। अगले पांच सालों में तीन करोड़ लखपती दीदी बनाने के साथ तीन करोड़ गरीब परिवार को पक्के मकान बनाने का लक्ष्य है ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि कच्चे घरों में रहने वालों के नाम पता भेज देना और उसे गारंटी भी दे देना ये मोदी की गारंटी है। मेरे लिए तो आप ही मोदी हो। काम करके दिखाउंगा। सोलर पैनल के लिए पीएम सुर्य योजना के तहत प्रत्येक परिवार को पचहत्तर हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस योजना को शुरू कर दिया गया है। जिससे की बिजली की समस्या दूर होने के साथ इनकम भी बढ़े। श्री मोदी ने कहा कि झामुमो कांग्रेस और राजद वाले बेशर्मी से धमकी दे रहे हैं। ताकि फिर से वह घोटाला कर सके क्या गरीबों का हक लूटने देंगे। जेएमएम और कांग्रेस हर तरफ से लूट रही है। यहां खूबसूरत पहाड़ों की चर्चा नहीं होती है बल्कि नोटों के पहाड़ के लिए चर्चा होती है । इतने दिनों मैं मुख्यमंत्री रहा पर इस तरह के मैंने कभी नोटों के पहाड़ नहीं देखे पहली बार टीवी पर देख रहा हूं। कितने बड़े कितने बड़े मगरमच्छ है। ये पैसा शराब, टैंडर घोटाले,खान , खनन खनिज घोटाले से आ रहा है। अकेले साहेबगंज से एक हजार करोड़ का घोटाले। सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा लूट लिया। जेएमएम वालों ने आपकी राशि लूट लिया। हर घर में मैंने पानी देने के लिए काम किया पर उसमें भी घोटाले। जेएमएम खुद लूट में शामिल। गरीब का अन्न और जल किसी को छिनने नहीं दूंगा । छोटी बच्ची की पेंटिंग के लिए दिया आशिर्वाद।
————————————— चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कारवाई और तेज होगी
—————————————श्री मोदी ने कहा कि चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कारवाई और तेज होगी। इंडी गठबंधन जमात ने गरीब आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति चुनाव में हराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी ये आदिवासियों के हितैषी हो नहीं सकते ये तो तुष्टिकरण की राजनीति करके अपनी रोटी सेंकते हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन नक्सलवाद को दिया बढ़ा। नक्सलवाद के कारण आदिवासी समाज जला।
————————————-
संथाल परगना में हो रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण आदिवासियों की जनसंख्या में आई है कमी
————————————— उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या से आदिवासी समाज जूझ रही है। आदिवासियों की जनसंख्या घट रही है। घुसपैठियों की नजर यहां की बेटियों पर है । इस समस्या को जेएमएम सरकार पाल रही है। लव जिहाद झारखंड में ही शुरू हुआ। इंडी गठबंधन देश विरोधी कार्य। आंतकवादी का बचाव करने वाली पार्टी। उन्होंने कहा कि आदिवासियों, दलितों पिछड़ों का आरक्षण काट कर मुस्लिमों को देना चाहती है लेकिन आरक्षण की रक्षा करने के लिए वह अपनी जान लगा देंगे । धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं करने देंगे।
—————————————- जितना कीचड़ उछालोगे कमल उतना ही खिलेगा
—————————————उन्होंने कहा कि जितना कीचड़ उछालने का कार्य करोगे उतना कमल खिलेगा। आदिवासी दलित पिछड़े जाग जाईए नहीं तो आपको लूटने के लिए इंडी गठबंधन तैयार है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजना संथाल परगना में विकास की गाथा लिख रहा यहां का भविष्य बदलेगा।आपकी जिंदगी बदलेगी। झारखंड को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना है। इसलिए कमल का बटन दबा कर भारी मतों से दुमका, गोड्डा और राजमहल लोकसभा चुनाव में भाजपा को कमल का बटन दबाकर जिताने का काम करें।
————————————–
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे लिए नहीं बल्कि विकसित भारत की रक्षा के लिए अपने अपने गांव में ईस्ट देवता से पूजा अर्चना कर आशिर्वाद प्राप्त प्रदान करेंगे। जिससे कि देश खुशहाल रहे।
—————————————-
महा विजय संकल्प रैली को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे राजमहल प्रत्याशी ताला मरांडी और दुमका की प्रत्याशी सीता सोरेन, पूर्व जिला अध्यक्ष पारितोष सोरेन, भाजपा के दुर्गा सोरेन आदि ने भी संबोधित किया। जबकि मंच का संचालन प्रोफेसर अंजुला मुर्मू ने किया। वही मंच पर लोक सभा चुनाव के सहसंयोजक निवास मंडल,, जिलाध्यक्ष गौरव कांत के साथ गोड्डा, जामताड़ा, साहेबगंज के साथ अन्य जिले के जिलाध्यक्ष भी उपस्थित थे।

Share this News...