चढ़ावा चोरी का श्रद्धालुओं की संख्या पर असर नहीं 13 दिन में 11.5 लाख से अधिक दर्शनार्थी ने किए अयोध्या में दर्शन

अयोध्या : राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड के बाद से रामलला के दर्शनार्थियों में कोई कमीं नहीं आई है. राम जन्मभूमि परिसर के कंट्रोल में दर्ज हुई श्रद्धालुओं के संख्या की एक रिपोर्ट वायरल हो रही है.

इसके अनुसार 21 जून से तीन जुलाई के बीच 11 लाख 54793 श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया है, जबकि इस रिपोर्ट में बीते वर्ष 2025 में 912540 ही लोगों ने दर्शन किया था.

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने भी पुष्टि की है. उनका कहना है कि मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या में कोई कमी नहीं हुई है.

बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास कहते हैं कि अयोध्या की संख्या तब नहीं घटी जब मुलायम सिंह यादव ने गोली चलाई थी. लाखों कारसेवक मार दिए गए तब भी श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं हुई थी. यह विघटनकारी राजनीतिक लोगों ने प्रचार करके पूरे सनातन को बदनाम करने की कोशिश की है.

जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई हैं. भगवान श्रीराम परब्रह्म हैं. इसलिए उनकी आस्था में कभी कोई कमी नहीं आ सकती है. जब भगवान श्रीराम टेंट में थे, तब भी असुविधाओं के बीच जनता ने दर्शन का मोह नहीं छोड़ा.

यह है 13 दिन के दर्शन का आंकड़ा

दिनांक – 2025 – 2026
जून 21 -81303 -94419
जून 22 -88756 -75845
जून 23 -59804 -76104
जून 24 -67764 -84124
जून 25 -62218 -85510
जून 26 -64404 -97603
जून 27 -71108 -97134
जून 28 -82228 -102672
जून 29 -84443 -84102
जून 30 -63312 -96112
जुलाई 1-64401 -89653
जुलाई 2 -61107 -83863
जुलाई 3 – 61692 -87652

Share this News...