सोनारी निवासी लड़के की डिमना लेक में डूबने से मौत

सोनारी कागल नगर निवासी पीयूष कुमार सिंह की आज सुबह डिमना लेक में डूबने से मौत हो गई. मिली  जानकारी के अनुसार पीयूष कुमार सिंह अपने छोटे भाई के साथ सुबह करीब 5:30 बजे डिमना लेक पहुंचा था वहां कुछ देर दोनों भाइयों ने फोटो शूट किया और उसके बाद वह पानी में उतर गया उन्हें अंदाजा नहीं मिला कि गहराई कितनी है और पीयूष डूब गया.छोटे भाई ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और करीब 3:30 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 9:00 बजे उसके शव  को बाहर निकाला गया.जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी घटनास्थल पर पहुंचे.एमजीएम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Share this News...