Petrol ने ठोकी सेंचुरी

नई दिल्ली
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आज लगातार आठवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत 100 पर पहुंच गई है। यह देश में पेट्रोल का सबसे ज्यादा रेट है। दिल्ली में पेट्रोल 89.29 रुपए और मुंबई में 95.75 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। आज दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल भी 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

47 दिनों में ही 20 बार बढ़े दाम

फरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 10 बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.99 रुपए और डीजल 3.22 रुपए महंगा हुआ है। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं अगर 2021 की बात करें तो इस साल अब तक पेट्रोल 5.58 रुपए और डीजल 5.93 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।

बढ़ रही कच्चे तेल की कीमत
कच्चा तेल 13 महीनों में सबसे महंगे स्तर पर पहुंच गया है। इस साल अब तक कच्चा तेल 21% तक महंगा हो गया है। ब्रेंट क्रूड 63 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। क्योंकि दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों में पॉजिटिव ग्रोथ देखी जा रही है। इससे फ्यूल डिमांड भी बढ़ी है। यह 1.29 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कर 63.58 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने से इंकार कर दिया है। नतीजतन, पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

Share this News...