बॉलीवुड के नाम पर पप्पू सरदार की पर्यावरण को समर्पित अनूठी पहल., ‘एक पेड़ मां-बहन के नाम’ थीम के साथ बांटे 400 पौधे

 

जमशेदपुर, 4 जून (रिपोर्टर) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को साकची बाजार में माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार ने फलदार पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया. उन्होंने आम, अमरूद, नींबू, संतरा और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 400 पौधे बांटे गए.
बॉलीवुड के नाम पर शायद यह पहला मौका है जब पर्यावरण को समर्पित यह नेक कार्य किसी के हाथों किया गया है पप्पू सरदार वैसे तो हमेशा से अनूठे कार्य के लिए जाने जाते हैं मगर आज जो उन्होंने पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां बहन के नाम का जो बड़ा संदेश दिया है वह बहुत उल्लेखनीय है.यह संदेश देने का प्रयास किया गया है यदि हम पर्यावरण को सुरक्षित नहीं रखेंगे उसका खुद संरक्षण नहीं करेंगे तो फिर हम अपने समाज को नहीं बचा जिस तरह मां-बहन किसी परिवार की रीढ होती है इस तरह वृक्ष पर्यावरण की रीढ है इन्हें बचा कर ही समाज को और पूरे सृष्टि को बचाया जा सकता है
पप्पू सरदार ने बताया कि उन्होंने इस अभियान को ‘एक पेड़ मां-बहन के नाम’ थीम के साथ आयोजित किया है. बताया कि आज ही अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की नई फिल्म ‘मां बहन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इसी से प्रेरित होकर उन्होंने लोगों से अपनी मां और बहनों के सम्मान में एक-एक पौधा लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आनेवाली पीढिय़ों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं. पप्पू सरदार ने भविष्य में भी ऐसे जनहित और पर्यावरण हितैषी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही. इसके बाद काफी संख्या में लोग पौधे लेने के लिए पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की इस पहल की सराहना की और अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

Share this News...